Logo
29 March 2025 Amavasya Ki Ratri Chawal aur Kapoor Ka Upay: अमावस्या 29 मार्च 2025, शनिवार के दिन पड़ रही है। चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले आ रही इस अमावस्या की रात्रि चावल और कपूर का विशेष उपाय कर लेने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। यह उपाय बेहद कारगर बताया जाता है। चलिए जान लेते है इस विशेष उपाय के बारे में-

29 March 2025 Amavasya Ki Ratri Chawal aur Kapoor Ka Upay: इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से 7 अप्रैल तक रहेगी। लेकिन नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले पड़ने वाली अमावस्या कई मायनों में विशेष होती है। यह अमावस्या 29 मार्च 2025, शनिवार के दिन पड़ रही है। चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले आ रही इस अमावस्या की रात्रि चावल और कपूर का विशेष उपाय कर लेने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। यह उपाय बेहद कारगर बताया जाता है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले पड़ने वाली अमावस्या की रात्रि चावल और कपूर से जुड़ा यह उपाय बेहद शुभ होता है। इस उपाय को करने से पितर प्रसन्न भी होते है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को सुख-समृद्धि का वरदान देते है। चलिए जान लेते है इस विशेष उपाय के बारे में- 

पितृदोष दूर करने के लिए अमावस्या का उपाय
(Pitradosh Door Karne Ke Liye Amavasya Ka Upay) 

चैत्र नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले पड़ रही अमावस्या के दिन एक कटोरी चावल भरें। इसमें एक छोटा सा कपूर का टुकड़ा बीच में रख दें। अब रात्रि के समय  चावल और कपूर से भरे इस कटोरे को घर के मुख्य दरवाजे के बाहर रखकर कपूर प्रज्ज्वलित करें। इस दौरान अपने पितरों का स्मरण करें और अपनी गलतियों के क्षमा याचना करें। जब यह कपूर पूरी तरह से जल जाए, तो उस चावल को घर से बाहर किसी पेड़ की छांव में पक्षियों के लिए डाल दीजिये। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487