Logo
अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 2 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

2 September ka Ank Rashifal: आज 2 सितंबर 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/09/2024, 2+0+9+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 2 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जो छात्र पढ़ाई में है और 12वीं कक्षा से ऊपर की पढ़ाई कर रहे हैं। उन लोगों के लिए आज का दिन काफी सराहनीय होगा। वहीं पर व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज तरक्की प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों को अच्छा रहेगा। वहीं पर आज प्रेमी का साथ रहेगा। माता-पिता का सम्मान अवश्य करें और आज धन से संबंधित चिंताएं थोड़ी बनी रह सकती हैं। इसीलिए धन से संबंधित खर्चा कम करें।
लकी नंबर: 14,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आ सकती हैं, परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि छोटी-मोटी बात पर परेशान होना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इन परेशानियों को नजर अंदाज करने का ही प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर के लोग आपको समझने का प्रयास करेंगे। वहीं पर धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी। इसीलिए छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज ही करें, तभी आपको फायदा होगा।
लकी नंबर: 56,     शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 77,      शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज का दिन आप लोगों का यादगार हो सकता है। कार्यक्षेत्र को लेकर के आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं पर धन से संबंधित भी परेशानियां हल होगी। घर परिवार में आज समय कम दे पाएंगे। मगर मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। इसलिए आप आज ऊर्जावान भी रहेंगे।
लकी नंबर: 15,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए बेहतर होगा। कामकाज में ध्यान लगेगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। साथ ही आज के दिन आप लोग अपने बहन भाइयों के साथ समय बिताएंगे। वहीं पर आज धन से संबंधित चिंताएं हल होगी। धन आने की संभावना है। आज कर्ज भी उतार सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। 
लकी नंबर: 52,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज व्यापार से संबंधित थोड़ी परेशानियां आपको आ सकती है, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो पहले से भी स्वास्थ्य खराब चल रहा था तो, वह आज ठीक होने की संभावना है। वहीं पर आज के दिन आप लोगों का घर परिवार में मन भी लगेगा, जिसकी वजह से पहले के मनमुटाव समाप्त होंगे। धन से संबंध चीज भी हल होगी।
लकी नंबर: 60,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा, मगर शांति भरा होगा। जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आप अपनी किताबों के साथ या किसी अन्य फेमस व्यक्ति के समय बिता सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप कोशिश भी करेंगे कि आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 66       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज नौकरी में कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। साथ ही आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। वहीं पर जो व्यापार से संबंधित चिंताएं थी, वह भी हल होंगी। साथ ही आज आपके जीवन में प्रेमी का सहयोग भी रहेगा। वहीं पर घर परिवार में भी खुशी हंसी का माहौल बना रहेगा, इसलिए आज चिंता मुक्त रहेंगे।
लकी नंबर: 12       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। वहीं पर आज कोशिश करें कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 39      शुभ रंग:  चैती

5379487