Aaj ka Rashifal- 3 February 2025: फरवरी महीना प्रयागराज में महाकुंभ की वजह से अत्यंत पवित्र है। आज मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों का अच्छा गुजरेगा दिन। इसके अलावा जहां तक सोमवार (3 फरवरी 2025) के राशिफल की बात है, तो ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, 12 राशि में से कुछ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा, जबकि 4 राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य गुजरेगा।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, सोमवार (3 फरवरी 2025) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर है। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (3 फरवरी 2025) का दिन कैसा रहेगा? देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर राशिफल तैयार किया है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आपके सामने आज कई नए अवसर आ सकते हैं। अवसर का लाभ उठाने का प्रयास करें। आज आप अपनी आकर्षक अदाओं से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। जल्दी अमीर बनने की योजना से आपको सावधान रहने की जरूरत है। समय निकालकर परिवार के साथ यात्रा का प्रयास करें।
आज की सलाह: जल्दी अमीर आने के झांसे से बचें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 8
वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
घर में शांति बनी रहेगी लेकिन आज आपको अपनी भावनाओं को छिपाने का प्रयास करना है। नहीं तो कोई आपका फायदा उठा सकता है। किसी से ऊंची आवाज में बात करने से बचें। आज आपको थोड़ा परिवार के साथ आनंद लेने की जरूरत है। शारीरिक मेहनत कम करें नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। कहीं से धन आने की संभावना दिख रही है।
आज की सलाह: परिवार के साथ दिन का आनंद लें।
भाग्यशाली रंग: खाकी, लकी नंबर: 20
मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आपका सहज स्वभाव परेशानी में डाल सकता है। इसलिए आप अपने स्वभाव को लेकर बदलाव करने का प्रयास करें। प्रियजनों के साथ आरामदायक समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। रात में अच्छा भोजन के लिए कहीं से आपको निमंत्रण मिल सकता है। शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं।
आज की सलाह: शत्रुओं से सतर्क होकर कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 12
कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज अपने ऊपर आप भरोसा रखें। लाभ मिलेगा। आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। साथी को समय देने का प्रयास करें नहीं तो आपसे नाराज हो सकता है। आप आज अपनी नई योजना पर कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा है।
आज की सलाह: नई योजना पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 6
सिंह राशि (aaj ka singh rashifal)
आज आप अपने कार्यों की वजह से लोगों का दिल जीत सकते हैं। अपने मन का आज आप कार्य करने का प्रयास करें, इससे आपको खुशी मिलेगी। निवेश में लाभ मिलेगा लेकिन अत्यधिक खर्च करने से बचें। यदि आप किसी के साथ कोई व्यापार कर रहे हैं तो साथी धोखा देने का प्रयास कर सकता है। इसलिए आज आप सतर्क होकर कार्य करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: सतर्क होकर कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 6
कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज आप दो लोगों के बीच में मध्यस्थता का कार्य कर सकते हैं। साथी आपकी निराशा दूर करने में मदद करेगा। इसलिए साथी को समय दें और उससे अपनी भावनाएं शेयर करें। बजट को लेकर कार्य करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर दिन आपका अच्छा बीतेगा।
आज की सलाह: स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 11
तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
रचनात्मक कार्यों को लेकर आपको प्रयास करने की जरूरत है। प्रेमी को किसी नये प्रोजेक्ट या विचार में शामिल करें। ऐसा करने से आपको लाभ होगा और प्रेमी भी काफी मौज-मस्ती के साथ कार्य करेगा। लापरवाही बरतने से बचें। नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रह सकती है।
आज की सलाह: लापरवाही से बचें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 20
वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आपका किसी से विवाद हो सकता है इसलिए आज आप हर कीमत पर विवाद से बचने का प्रयास करें। प्रेमी आपको किसी बात के लिए नाराज कर सकता है। हालांकि कुछ ही समय बाद सब ठीक हो जाएगा। चीजों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। काम के बीच थोड़ा आराम करने का प्रयास करें। फिजूलखर्ची से बचें।
आज की सलाह: फिजूलखर्ची से बचें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 10
धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज आपकी कई लोग प्रशंसा करेंगे। रिश्ते को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। खरीदारी आज ज्यादा हो सकती है। जिसकी वजह से पैसा आपका काफी खर्च होगा। आपके विचार को आज लोग अच्छे से सुनने का प्रयास करेंगे। पैसों को लेकर चिंता करने से बचें।
आज की सलाह: पैसों को लेकर चिंता से बचें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 6
मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
अपने साथी के साथ आज आप घर पर कोई कार्यक्रम कर सकते हैं। परिवार के साथ आज शाम आप मूवी देखने जा सकते हैं। वित्तीय अवसर आपके सामने आ सकते हैं निर्णय लेने में ज्यादा देरी न करें। व्यवसाय में लाभ की मिलेगा। दिन का एंजॉय करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: व्यवसाय में जल्दी निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 8
कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आप परिवार के सदस्यों और प्रेमी के साथ बात कर सकते हैं। मदद का भाव आज आपके अंदर आएगा। स्टाइलिश दिखने के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। अपने कीमती समय को दूसरों के साथ शेयर करें। दिन अच्छा जाएगा। शेयर बाजार में लाभ की संभावना है।
आज की सलाह: शेयर बाजार में सतर्क होकर इन्वेस्ट करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 5
मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज कोई बात आपको परेशान कर सकती है। पार्टनर आपका आज आपसे काफी खुश रहेगा। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्ति आपको काफी सम्मान देंगे। घर पर समय बिताने का प्रयास करें। विवाहित लोगों का आज जीवन काफी खुशहाली भरा रहने की संभावना है।
आज की सलाह: धैर्य के साथ कार्य करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 8