Logo
Gold Price Today, 17 March 2025: सोना 13 मार्च को 86,843 रुपए और चांदी का भाव 98,322 रुपए किलो थी। होली के बाद सोमवार (17 मार्च) को गोल्ड 88,101 रुपए तोला और चांदी 99,767 किलो बिकी। सोना अब तक हाई पर है।

Gold Price Today, 17 March 2025: सोने-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार (17 मार्च) को सोना अपने उच्चतम 88,101 रुपए तोला और चांदी 99,767 प्रति किलो पर बिकी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम गोल्ड की कीमतें 1,258 रुपए बढ़कर 88,101 रुपए पहुंच गई हैं। जबकि, चांदी 1,445 रुपए महंगी हुई। 

13 मार्च को सोना 86,843 रुपए पर बिका और चांदी का भाव 98,322 रुपए प्रति किलो था। 23 अक्टूबर 2024 को चांदी ने 99,151 प्रति किलो का हाई बनाया था। 1 जनवरी से अब तक 76 दिन में 24 कैरेट सोना 11,939 रुपए महंगा हुआ है। जबकि, चांदी 13,750 रुपए महंगी हुई है। 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। 

शहर  22 कैरेट 10 ग्राम 24 कैरेट 10 ग्राम
दिल्ली 82,250 89,710 
मुंबई 82,100 89,560
चेन्नई   82,100 89,560
कोलकत्ता  82,100 89,560
जयपुर 82,250 89,710
भोपाल 82,150 89,610
इंदौर 82,150 89,610
अहमदाबाद   82,150 89,610
लखनऊ 82,250 89,710
कानपुर 82,250 89,710
पटना 82,150 89,610
रायपुर 82,100 89,560
हैदराबाद 82,100 89,560

90 हजार पार कर सकता है गोल्ड 
सराफा संघ के सचिव अविष सराफ ने बताया कि सोने में जो गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। शादी विवाह का सीजन शुरू है, लिहाजा अब सराफा मार्केट में नरमी की उम्मीद कम ही है। गोल्ड रेट बढ़ने का मुख्य कारण जियो पॉलिटिक्टस में तकरार है। स्टॉक मार्केट डाउन होने के कारण गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा है। सोने की कीमतें इस वर्ष 90 हजार पार कर सकती हैं। 

5379487