Logo
Stock market crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए फरवरी का आखिरी दिन यानि शुक्रवार कारोबार के लिहाज से नुकसान वाला रहा। बाजार में हर तरफ बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

Stock market crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए फरवरी का आखिरी दिन यानि शुक्रवार कारोबार के लिहाज से नुकसान वाला रहा। बाजार में हर तरफ बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 1,414.33 अंक (1.90 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 73,198 पर बंद हुआ। निफ्टी 420.35 अंक  (1.86 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ 22,124 पर था।

तेज गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE ) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए गिरकर 383 लाख करोड़ रुपये रह गया है, जो कि गुरुवार को 393 लाख करोड़ रुपए था।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,221.55 अंक (2.49 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 47,915 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 456 अंक (3.01 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,700 पर बंद हुआ। व्यापक बाजार का रुझान भी निगेटिव था। बीएसई पर 780 शेयर हरे निशान में, 3,214 शेयर लाल निशान में और 88 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए 
निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो में 3.92 प्रतिशत, आईटी में 4.18 प्रतिशत, एफएमसीजी में 2.62 प्रतिशत, एनर्जी में 2.09 प्रतिशत, इन्फ्रा में 2.07 प्रतिशत और फार्मा में 1.92 प्रतिशत की गिरावट हुई। करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

टेक महिंद्रा (NSE:TEML), इंडसइंड बैंक (NSE:INBK), एमएंडएम, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स (NSE:TAMO), टाइटन (NSE:TITN), टीसीएस, नेस्ले (NSE:NEST), मारुति सुजुकी (NSE:MRTI), एचसीएल टेक (NSE:HCLT), अल्ट्राटेक सीमेंट (NSE:ULTC), सन फार्मा (NSE:SUN), जोमैटो, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस (NSE:BJFN) टॉप लूजर्स थे। केवल एचडीएफसी बैंक (NSE:HDBK) ही हरे निशान में बंद हुआ है।

फरवरी में लगातार बाजार में गिरावट 
फरवरी में बाजार का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। 500 में से 450 निफ्टी शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। इस दौरान निफ्टी 5.89 प्रतिशत और सेंसेक्स में 5.55 प्रतिशत की गिरावट हुई है। बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ के ऐलान को माना जा रहा है, जिसके कारण टैरिफ वार का खतरा पैदा हो गया है।

5379487