Logo
Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (28 फरवरी) को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1000 और निफ्टी में 300 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। आईटी, ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयर सर्वाधिक गिरे हैं।

Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (28 फरवरी) को जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1000 अंकों (1.31%) की गिरावट के बाद 73,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि, निफ्टी में 1.33% यानी 300 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को निफ्टी 22,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, निफ्टी के 50 में से 46 और NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सवाार्धिक 3.27% की गिरावट निफ्टी IT में देखने को मिल रही है। निफ्टी ऑटो में 2.65%, मीडिया में 2.50%, सरकारी बैंकों में 2.05%, मेटल में 1.82%, फार्मा, बैंकिंग, FMCG और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 

शेयर बाजार में गिरावट की 3 वजह 

  • एक्सपर्ट की मानें तो शेयर बाजार में गिरावट के कई कारण हैं। भारतीय बैंकों की कमजोर आय, एमएससीआई में फेरबदल, डीआईआई का उच्च स्तर, यूएस बॉन्ड यील्ड में वृद्धि और एफआईआई का भारत से चीन की ओर जाना। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ धमकी से भी बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। 
  • जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार ने बताया कि शेयर बाजार अनिश्चितता को पसंद नहीं करते। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की है। भारत सहित अन्य देशों में भी परस्पर टैरिफ लगाने की बात कर रहे हैं। उनकी इस धमकी के बाद भारतीय शेयर बाजार से निवेशक बाहर हो रहे हैं।  
  • भारतीय शेयर मार्केट में गिरवाटी की तीसरी वजह लगातार मजबूत होते डॉलर को भी माना जा रहा है। पिछले कुछ सप्ताह से डॉलर अपने उच्चतम बिंदु पर है। शुक्रवार को छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स 107.35 पर पहुंच गया। डालर की यह मजबूती भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए चुनौतियां पैदा करती है।  

इंडसइंड बैंक के शेयर 5.19% गिरे 

  • सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक सबसे ज़्यादा 5.19% गिरकर 992 पर कारोबार कर रहा है। टेक महिंद्रा के शेयर में 4.57% की गिरावट आई है। जबकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 4.32% गिरकर 2,608.15 पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स में सर्वाधिक गिरावट निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम इंडेक्स में आई है, जो 3.70% गिरकर 8,783.10 पर पहुंच गए हैं।
  • निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.54% की गिरावट आई है। यह 37,567.75 पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2.97% , निफ्टी मिडस्मॉल जेनसार टेक्नोलॉजीज (5.55% की गिरावट), पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (5.10% की गिरावट) और टाटा टेक्नोलॉजीज (4.49% की गिरावट) ने गिरावट दर्ज गई की।
5379487