Logo
सुहाना खान ने रेड साड़ी में जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनका लुक बेहद शालीन नजर आ रहा है। साड़ी में उन्होंने अपनी भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई है।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर रेड साड़ी में फैंस का दिल जीत लिया है, और उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सुहाना के इस देसी अवतार को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सुहाना खान ने रेड साड़ी में जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनका लुक बेहद शालीन नजर आ रहा है। साड़ी में उन्होंने अपनी भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई है, और यह लुक उनके लिए नया नहीं है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी सादगी और खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया। साड़ी का रंग सुहाना पर बेहद जंच रहा है और उनकी साड़ी की डिजाइन भी बहुत ही खूबसूरत है। उन्होंने गोल्डन और रेड़ इयररिंग्स के साथ बिंदी पहनी हुई है। जो उनके पूरे लुक को कंप्लीट कर रही है। इसके साथ ही, उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जिससे उनके लुक में एक सॉफ्ट और रोमांटिक टच आ रहा है। 

Suhana Khan in Red Saree
सुहाना खान रेड़ साड़ी में दिखीं खूबसूरत 

सुहाना का फैशन सेंस

सुहाना खान का फैशन सेंस हमेशा से ही टॉप पर रहा है। चाहे वह वेस्टर्न आउटफिट्स पहनें या ट्रेडिशनल, सुहाना हर लुक में कमाल लगती हैं। उनकी साड़ी में यह तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि वह न केवल वेस्टर्न फैशन को बखूबी कैरी कर सकती हैं, बल्कि ट्रेडिशनल लुक में भी बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। 

बॉलीवुड में एंट्री कब ली थी 

सुहाना खान ने जोया अख्तर की फिल्म "द आर्चीज" से बॉलीवुड में एंट्री ले ली थी। फैंस को उनकी इस डेब्यू फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। इसी तरह उनके इस देसी लुक ने उनके फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। इधर, सुहाना के सोशल मीडिया पर 5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

5379487