Logo
Tooth Ache Home Remedies: दांत का दर्द बेहद तकलीफदेह होता है। दांत दर्द शुरू होने पर कुछ घरेलू नुस्खे आज़माएं जा सकते हैं।

Tooth Ache Home Remedies: दांत का दर्द काफी दर्दनाक होता है। एक बार अगर दांत दर्द शुरू हो जाए तो दिमाग को हिलाकर रख देता है। दांत दर्द शुरू होने पर किसी दूसरे काम में मन नहीं लगता है और कान और दिमाग के आसपास की नसों में भयंकर पीड़ा महसूस होती है। आप अगर दांत दर्द का सामना कर रहे हैं तो इसे कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। 

घरेलू उपायों की मदद से बहुत हद तक दांत दर्द को काबू में लिया जा सकता है। हालांकि अगर दर्द हद से ज्यादा हो जाए तो चिकित्सक की एडवाइज़ लेनी जरूरी होती है। 

दांत दर्द कम करने के 4  घरेलू उपाय

लौंग का तेल: दांत दर्द से राहत दिलाने में लौंग मददगार हो सकती है। लौंग में एंटीसेप्टिक और दर्द निवारक गुण होते हैं। एक रुई के फाहे को लौंग के तेल में डुबोकर दर्द वाले दांत पर लगाएं। कुछ देर तक फाहे को रखने के दांत दर्द में आराम मिलना शुरू हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Ajwain Water: अजवाइन का पानी है कमाल, पेट की परेशानियां करता है दूर! मिलते हैं 5 हैरान करने वाले फायदे

नमक का पानी: गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर कुल्ला करें। इससे मुंह साफ होगा और दर्द में भी आराम मिलेगा। नमक के पानी के कुल्ले से गले की खराश में भी राहत मिलेगी।

बर्फ का टुकड़ा: दांत दर्द की वजह से मसूड़ों के आसपास कई बार सूजन आने लगती है। इसके लिए एक बर्फ का टुकड़ा कपड़े में लपेटकर दर्द वाले दांत पर लगाएं। यह सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Moringa Powder: इस हरी फली के चूर्ण का आयुर्वेद ने भी माना है लोहा! 5 बड़ी परेशानियों में दिलाती है राहत

पुदीने की पत्ती: पुदीने की पत्ती में एंटीसेप्टिक और दर्द निवारक गुण होते हैं। पुदीने की पत्ती को चबाने से दर्द में आराम मिल सकता है। इसके अलावा प्याज में भी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। प्याज का एक छोटा टुकड़ा काटकर दर्द वाले दांत पर रखने से लाभ मिल सकता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487