Logo
Ajwain Water: अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर को कई बड़े लाभ पहुंचा सकता है।

Ajwain Water Benefits: अजवाइन भारतीय किचन का एक महत्वपूर्ण मसाला है जिसका सेवन शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि बॉडी को हेल्दी रखने में भी मदद करती है। अजवाइन का पानी भी ढेरों पोषक तत्वों को अपने में समाए रखा है। इसका सेवन पेट संबंधी परेशानियों को दूर करता है। 

अजवाइन का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अजवाइन पानी का नियमित सेवन वजन कम करने में भी असरदार हो सकता है। 

अजवाइन पानी पीने के 5 बड़े फायदे

पाचन में सुधार: अजवाइन पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे भोजन का पाचन आसानी से होता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Moringa Powder: इस हरी फली के चूर्ण का आयुर्वेद ने भी माना है लोहा! 5 बड़ी परेशानियों में दिलाती है राहत

पेट की परेशानियों से राहत: अजवाइन में एंटीस्पस्मोडिक गुण होते हैं जो पेट के दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। यह IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम) के लक्षणों को भी कम करने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है: अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक: अजवाइन का पानी चयापचय को बढ़ाता है और शरीर में फैट को जलाने में मदद करता है। यह वजन घटाने के लिए एक प्रभावी उपाय हो सकता है।

मासिक धर्म के दर्द में राहत: अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fig Benefits: पाचन सुधारकर हड्डियों को मजबूत बनाती है अंजीर, वजन घटाने में भी मददगार, जानें 5 फायदे

अजवाइन पानी कैसे बनाएं?
एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें। इसे रात भर के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन छन्नी की मदद से एक गिलास में अजवाइन के पानी को छान लें। इसके बाद सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें। इसके साथ में भिगोई अजवाइन को चबाकर खा लें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487