Logo
Bay Leaves: बे लीफ यानी तेजपत्ता गुणों से भरपूर मसाला है। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई बीमारियों में भी फायदेमंद होता है।

Bay Leaves: भारतीय मसालों में तेजपत्ता का खाने में काफी उपयोग किया जाता है। खाने का स्वाद बदलने वाला तेजपत्ता पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें मौजूद प्रॉपर्टीज कई शारीरिक परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकती हैं। जो लोग लंबे वक्त से डायबिटीज से परेशान हैं, वे तेजपत्ता का सेवन करें तो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 

तेजपत्ता दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। इनमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज सूजन को घटाने में मददगार होती हैं। जानते हैं तेजपत्ता के बड़े फायदों के बारे में। 

तेजपत्ता के 5 बड़े फायदे

ब्लड शुगर नियंत्रण: तेजपत्ता में मौजूद गुण ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। तेजपत्ता का सेवन कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

इसे भी पढ़ें: Uric Acid: यूरिक एसिड का लेवल हो गया है हाई? इन नेचुरल तरीकों से करें कंट्रोल, नहीं तो बढ़ सकती है मुसीबत

पाचन में सुधार: कमजोर पाचन से परेशान लोगों को तेजपत्ता का सेवन करना चाहिए।  तेजपत्ता पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार होता है।

दिल की सेहत: तेजपत्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके और रक्तचाप को नियंत्रित करके काम करता है।

सूजन कम करता है: तेजपत्ता में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को ज्वाइंट पैन है या फिर शरीर में सूजन और दर्द है, उन्हें तेजपत्ता का सेवन लाभ पहुंचा सकता है। ये शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Karonda Benefits: कमज़ोर इम्यूनिटी को बढ़ा देता है करोंदा, वजन भी करता है कम, 5 बड़े फायदे जान लें

त्वचा के लिए लाभदायक: तेजपत्ता का उपयोग मुंहासों और अन्य त्वचा समस्याओं के इलाज के लिए किया जा सकता है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

तेजपत्ता का उपयोग कैसे करें?

चाय: तेजपत्ते की चाय बनाकर पी सकते हैं।
खाना पकाने में: विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में तेजपत्ता का उपयोग किया जा सकता है।
तेल: तेजपत्ते का तेल बनाकर इसका उपयोग किया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487