Logo
Gujarat Bhavnagar Places: गुजरात में खंभात की खाड़ी के मुहाने पर बसा भावनगर एक खूबसूरत सिटी है। यहां कुछ जगहें जरूर विजिट करें।

Gujarat Bhavnagar Places: गुजरात का भावनगर शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए खास पहचान रखता है। खंभात की खाड़ी के मुहाने पर स्थित इस शहर की खूबसूरती की वजह से ही यहां हजारों पर्यटक हर साल पहुंचते हैं। बता दें कि गुजरात को इसके जीवंत कल्चर, समृद्ध विरासत की वजह से 'द लैंड ऑफ लीजेंड्स' भी कहा जाता है। भावनगर भी इस बात को चरितार्थ करता नजर आता है। 

भावनगर समृद्ध संस्कृति, खूबसूरत वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आप भावनगर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां 5 प्रमुख जगहों की विजिट जरूर करें। यहा घूमकर आप यादगार लम्हों को समेट सकेंगे। 

भावनगर में घूमने वाली 5 जगहें

गोपनाथ बीच - भावनगर में स्थित गोपनाथ बीच एक बेहद पॉपुलर जगह है, जहां पर्यटक समय बिताना पसंद करते हैं। ये शहर से दूर शांत बीच है जहां बर्ड वॉचिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। जुलाई से सितंबर के बीच यहां काफी चहल पहल बनी रहती है। यहां का सन राइज़ और सन सैट अलग ही सुंदरता बिखेरता नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: Hydrabad Places: Hydrabad Places: चार मीनार, रामगिरि किला... हैदराबाद में 5 जगहें करें एक्सप्लोर, यादगार बन जाएगा टूर

नीलम बाग महल - नीलम बाग महल एक सुंदर महल है जो अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह महल एक बार राजाओं का निवास था और अब एक संग्रहालय के रूप में उपयोग किया जाता है। इस पैलेस की नक्काशी देखने के लिए ढेरों सैलानी पहुंचते हैं। इसे अब होटल में तब्दील कर दिया गया है। 

विक्टोरिया नेचर पार्क - विक्टोरिया नेचर पार्क एक शांत और शांत जगह है जहां आप प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। यहां आप विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और पक्षियों को देख सकते हैं। ये पार्क लगभग 500 एकड़ में फैला हुआ है और यहां विभिन्न वनस्पतियां भी पायी जाती हैं। 

गंगा चतुर्भुज - भावनगर का सबसे प्रसिद्ध स्थल, गंगा चतुर्भुज एक भव्य स्मारक है। यह एक तालाब के बीच में स्थित है और इसकी नक्काशीदार छतरियां और मंदिर इसे एक अद्वितीय रूप देते हैं। यहां आकर आपके दिल को बेहद सुकून मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Places: एमपी की ये जगह है बेहद खास, मानसून में ज़रूर करें विज़िट; खूबसूरती देख होंगे हैरान

गौरीशंकर झील - जब भावनगर की बात होती है तो गौरीशंकर झील का जिक्र भी आ जाता है। ये एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है और झील के पास प्राचीन शिव मंदिर मौजूद है। इस झील को विकसित करने का श्रेय उस समय के शहर के दीवान गौरीशंकर को जाता है। 

5379487