Logo
Beetroot Juice: चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर जूस पीने के बड़े फायदे जानें।

Beetroot Juice Health Benefits: चुकंदर बेहद गुणकारी होता है और इसमें पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। जो लोग एनामिया के शिकार हैं, अगर वे चुकंदर का जूस नियमित पीते हैं तो उनमें हीमोग्लोबिन लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। चुकंदर में बीटालैइन होता है जो कि चुकंदर को गहरा लाल रंग देता है और ये एंटी ऑक्सीडेंट से भरपर होता है। इसमें विटामिन सी, ए, बी कॉम्पलेक्स, पोटैशियम, आयरन, फाइबर समेत ढेरों न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। 

चुकंदर के जूस का नियमित सेवन किया जाए तो शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ अन्य बड़े फायदे भी मिलते हैं। चुकंदर का जूस दिल को सेहतमंद बनाता है और पाचन तंत्र में भी सुधार लाता है। 

चुकंदर जूस पीने के फायदे 

खून बढ़ाने में सहायक: चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार, चुकंदर का जूस एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: Banana Benefits: रोज 1 केला खाएंगे तो दिल बना रहेगा तंदुरुस्त! वजन भी घटेगा, जान लें 5 बड़े फायदे

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करते हैं और रक्तचाप को कम करते हैं। यह दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है: चुकंदर में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। जिन लोगों को पेट संबंधी समस्याएं हैं उन्हें चुकंदर जूस पीने की भी सलाह दी जाती है। 

एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना: चुकंदर में बीटालैइन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं और सूजन को कम करते हैं। यह कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Elaichi Ke Fayde: खाली पेट या खाने के बाद किस वक्त खाना चाहिए इलायची? सही तरीके से खाएंगे तो 5 फायदे मिलेंगे

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद: चुकंदर का जूस एथलीटों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह मांसपेशियों में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है जिससे थकान कम होती है और प्रदर्शन बेहतर होता है।

चुकंदर का जूस कैसे बनाएं?
चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे ब्लेंडर में डालकर थोड़ा सा पानी के साथ पीस लें। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार नींबू का रस, अदरक या शहद मिला सकते हैं।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487