Health Tips: दालचीनी सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक चमत्कारी जड़ी-बूटी है। इसका उपयोग कई बीमारियों के इलाज और शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए किया जाता है। इसकी खुशबू और तीखी मिठास न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को भी कई फायदे पहुंचाती है। आइए जानते हैं दालचीनी के अद्भुत फायदों के बारे में।
1. दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाकर शरीर में शुगर को बेहतर तरीके से उपयोग करने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।
2. दालचीनी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करती है। यह भूख को नियंत्रित करती है और शरीर में फैट को कम करने में सहायक होती है।
3. यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती है, जिससे हार्ट संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है। रोजाना दालचीनी का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है।
4. महिलाओं के लिए पीरियड्स यानी मासिक धर्म का नियमित और संतुलन में रहना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार हार्मोनल इंबैलेंस, पोषण की कमी या अन्य कारणों से बहुत कम या बहुत ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में दालचीनी एक प्राकृतिक औषधि के रूप में काम करती है और बेहतरीन रिजल्ट देती है।
ये भी पढे़ं- Health Tips: रात की बची रोटी बन सकती है आपकी सेहत का खजाना, इसके अदभुद फायदे जान रह जाएंगे हैरान
5. दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।
6. यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है और अपच, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। यह शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम को सक्रिय करके भोजन के बेहतर पाचन में सहायता करती है।
7. दालचीनी का सेवन और इसका फेस पैक त्वचा को साफ, ग्लोइंग और जवां बनाए रखता है। इसके अलावा, यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने और स्कैल्प की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है।
कैसे करें दालचीनी का सेवन?
- इसे गुनगुने पानी में शहद और दालचीनी मिलाकर पीने से वजन कम होता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
- चाय में दालचीनी डालने से स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
- दूध में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं।
- इसे खाने में मसाले के रूप में उपयोग करने से पाचन और स्वाद दोनों बढ़ते हैं।
पीरियड्स में कम या अधिक ब्लीडिंग होने पर-
- आप गुनगुने पानी या दूध में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर रोजाना पी सकते हैं।
- पीरियड्स में दालचीनी की चाय बनाकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और 5 मिनट तक इसे उबालें।
- आधा चम्मच दालचीनी पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में एक बार सेवन करें।