Health Tips: शहद को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन रोजाना अधिक मात्रा में शहद खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। आमतौर पर शहद को प्राकृतिक मिठास और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। आइए जानते हैं रोजाना शहद खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

1. ब्लड शुगर बढ़ा सकता है
शहद में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन यह ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकती है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे इंसुलिन लेवल असंतुलित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Hair Dye: 5 नेचुरल चीजों से घर पर ही तैयार कर लें हेयर हाई, बाल होंगे काले; मजबूत और चमकदार बनेंगे

2. वजन बढ़ा सकता है
अगर आप वजन कम करने के लिए शहद का सेवन कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि शहद में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

3. पेट से जुड़ी समस्याएं
ज्यादा शहद खानेृ से पेट दर्द, ऐंठन, गैस और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक फ्रुक्टोज शरीर में ठीक से पच नहीं पाता, जिससे पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

4. एलर्जी और स्किन रिएक्शन
कुछ लोगों को शहद से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, स्किन रैशेज, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी हो, तो शहद खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

5. ब्लड प्रेशर को कर सकता है प्रभावित
शहद में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकते हैं। हाई या लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: इन आसान तरीकों से करें डायबिटीज कंट्रोल, जान लें क्या खाएं और क्या नहीं

6. दांतों की समस्या
शहद एक नेचुरल स्वीटनर है, लेकिन अगर इसे खाने के बाद मुंह साफ न किया जाए तो यह कैविटी और दांतों की सड़न का कारण बन सकता है। खासकर बच्चों को शहद खिलाने के बाद उनके दांतों की सफाई जरूर करें।

कब और कितना खाना है सही
एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना 1 से 2 छोटे चम्मच यानी 10 से 15 ग्राम शहद का सेवन एकदम उचित होता है। इससे ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।