Logo
Curd Making Tips: आप बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही जमाना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

Curd Making Tips: दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, यही वजह है कि इसे खूब खाया जाता है। ज्यादातर लोग मार्केट से दही लाकर खाते हैं, लेकिन कुछ लोग घर पर दही जमाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार घर पर जमाया हुआ दही बाजार के दही जैसा मोटी मलाई वाला और गाढ़ा नहीं होता है। इसका स्वाद भी बाजार के दही जैसा टेस्टी नहीं लगता है। 

आप भी अगर इस परेशानी का अक्सर सामना करते हैं तो हमारी बताई विधि को आजमाएं। इससे न सिर्फ गाढ़ा और मलाईदार दही आप जमा सकेंगे, बल्कि इसका स्वाद भी बेहतरीन बन पड़ेगा। 

मिट्टी के बर्तन में जमाएं
दही को अगर आप गाढ़ा और मलाईदार जमाना चाहते हैं तो इसके लिए मिट्टी का बर्तन प्रयोग करें। मिट्टी के बर्तन में दही के ऊपर काफी मोटी मलाई जमती है और इसका टेस्ट भी सामान्य दही के मुकाबले ज्यादा अच्छा मिलता है। 

दही जमाने का तरीका
दूध को धीमी आंच पर तब तक गर्म करें जब तक कि वह थोड़ा गुनगुना न हो जाए। बहुत ज्यादा गर्म करने से दही नहीं जमेगा। गुनगुने दूध में थोड़ा सा दही डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं। दही और दूध का अनुपात 1:20 होता है, यानी 1 लीटर दूध के लिए 50 ग्राम दही।

इसे भी पढ़ें: How to Knead Dough: सफेद रोटियां बनाने के इस तरह तैयार करें आटा, बनेंगी एकदम मुलायम और टेस्टी

बर्तन को ढक्कन से ढक दें और उसे गर्म जगह पर रख दें। जैसे कि ओवन, माइक्रोवेव (लो पावर पर), या गर्म पानी से भरे बर्तन के अंदर। दही को 6-8 घंटे या रात भर के लिए जमने दें। दही जमने के बाद उसे फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें।

मोटी मलाई के लिए टिप्स

दूध की क्वालिटी: गाढ़ा और ताजा दूध मोटी मलाई वाला दही बनाने के लिए सबसे अच्छा होता है।

तापमान: दही जमाने के लिए सबसे अच्छा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस होता है।

इसे भी पढ़ें: Potato Storage: बारिश में जल्दी खराब हो रहे आलू? इन तरीकों से करें घर में स्टोर; कई दिनों तक रहेंगे फ्रेश

बर्तन: दही जमाने के लिए मिट्टी का बर्तन या स्टेनलेस स्टील का बर्तन सबसे अच्छा होता है।

हिलाना नहीं: दही जमते समय बर्तन को हिलाना नहीं चाहिए।

मलाई: अगर आप मलाई को अलग करना चाहते हैं तो दही को जमने के बाद एक महीन कपड़े से छान लें।

5379487