Logo
Holi Kurta for Men: रंगों के त्योहार में जहां महिलाएं खूबसूरत साड़ियों और सलवार सूट में नजर आती हैं। वहीं पुरुषों के लिए भी स्टाइलिश दिखने के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इसलिए हम 3 शानदार कुर्तों के बारे में बताएंगे, जो आपको स्मार्ट लुक देंगे।

Holi Kurta for Men: होली का त्यौहार रंगों, मस्ती और एक-दूसरे से मिलने-जुलने के लिए आता है। ऐसे में जहां महिलाएं खूबसूरत साड़ियों और सलवार सूट में नजर आती हैं। वहीं पुरुषों के लिए भी स्टाइलिश दिखने के कई ऑप्शन मौजूद हैं। होली पर सही कपड़ों का चुनाव न सिर्फ आपको कंफर्टेबल महसूस कराएगा बल्कि आपके लुक को भी खास बनाएगा। अगर आप होली के मौके पर ट्रेडिशनल लुक को अपनाना चाहते हैं तो कुर्ता सबसे बढ़िया विकल्प है। इसलिए हम 3 शानदार कुर्तों के बारे में बताएंगे, जो आप पर स्मार्ट लुक देंगे। 

शॉर्ट कुर्ते
अगर आप होली पर ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा कैजुअल लुक भी चाहते हैं तो शॉर्ट कुर्ते का ऑप्शन बेहतरीन रहेगा। यह कुर्ता खासकर युवाओं के बीच काफी ट्रेंड में रहता है। इसे आप जींस, चूड़ीदार पायजामा या धोती के साथ कैरी कर सकते हैं। होली के लिए हल्के रंग जैसे पीला, नारंगी और नीला बेहतरीन लगते हैं। 

  • शॉर्ट कुर्ते को डेनिम जींस के साथ पेयर करें।
  • पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहन सकते हैं।
  • लुक को पूरा करने के लिए सनग्लासेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।  
Short Kurta for Holi
शार्ट कुर्ता 

इसे भी पढ़े : Summer Cotton Suit for Women : चिलचिलाती गर्मी में नहीं होना पड़ेगा परेशान, कॉटन के 3 स्टाइलिश सूट करें ट्राई

व्हाइट कुर्ता-पायजामा
अगर बात होली की हो और व्हाइट कुर्ता-पायजामा की चर्चा न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। सफेद रंग की सादगी त्योहार के मूड में पूरी तरह अलग बना देगी। सफेद कुर्ता पायजामा न सिर्फ एथनिक लुक देता है, बल्कि यह हर किसी पर जमता है।

  • सिंपल व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहनें।
  • होली के मौके पर इसे मोजरी के साथ पेयर करें।
White Kurta Pajama on Holi
सफेद कुर्ता पायजामा 

इसे भी पढ़े : Bridal Sneakers : हील्स और फ्लैट को कहें बाय-बाय, ट्रेंड में है ब्राइडल स्नीकर्स...ये खूबसूरत डिजाइन करें ट्राई

रंग-बिरंगा कुर्ता
होली के मौके पर अगर आप अपने त्योहार को रंगों से जोड़ना चाहते हैं तो रंग-बिरंगे कुर्ते पहनने का ट्रेंड भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इसके लिए मल्टीकलर डिजाइन वाले कुर्ते होली की थीम के साथ एकदम परफेक्ट मैच करते हैं।

  • मल्टीकलर वाले कुर्ते को सफेद पायजामा या जींस के साथ पहनें।
  • पैरों में जूतियां या स्नीकर्स पहनकर एक मॉडर्न लुक पा सकते हैं।
  • अपने लुक को पूरा करने के लिए हाथ में ट्रेडिशनल रुद्राक्ष माला पहन सकते हैं। 
Colorful Kurta for Holi
रंग बिरंगा कुर्ता 
5379487