Logo
Congress On Election Result: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार बनाने की संभावनाओं पर कहा कि बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।

Congress On Election Result: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार बनाने की संभावनाओं पर कहा कि बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि  इस लोकसभा चुनाव में आपने जहां तक हो सकती थी, उसी लेवल की मदद की। यह चुनाव हम एक राजनीतिक दल बीजेपी के खिलाफ लड़ा है। ईडी, सीबीआई के खिलाफ हम लड़े हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं को कैप्चर किया, धमकाया और डराया, लेकिन हम पूरी ताकत से लड़े।

यह लड़ाई संविधान को बचाने की थी
राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं आपको बताऊं कि मेरे दिमाग में था कि जब हमारे बैंक खाते सीज हुए, सीएम को जेल में डाला तो देश की जनता एक होकर लड़ेगी। मैं देश की जनता का दिल से धन्यवाद करता चाहता हूं। आपने संविधान को बचाने का पहला कदम ले लिया है। कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़ी बात थी कि जहां भी गठबंधन लड़ा, हम साथ होकर खड़े रहे।

इंडिया गठबंधन ने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है
इंडिया गठबंधन ने हिंदुस्तान को एक नया विजन दे दिया है। आपने अडाणी जी के स्टॉक देखे होंगे। जनता सब देखती है। मोदी जी की हार होती है तो अडाणी के शेयर गिरते हैं। इन दोनों का डायरेक्ट कनेक्शन है। ''इस चुनाव में मतदान करने वाले सभी लोगों पर मुझे गर्व है। हिंदुस्तान और संविधान को बचाने का काम सबसे गरीब लोगों ने किया है। कांग्रेस पार्टी उनके साथ हमेशा खड़ी है। हम सभी वादे पूरे करेंगे। महालक्ष्मी, जाति जनगणना और अन्य।'' 

आज के नतीजे जनता के नतीजे हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चुनाव नतीजों पर कहा कि आज के नतीजे जनता के नतीजे हैं। यह जनता की जीत है। ये लड़ाई मोदी बनाम जनता है। हम विनम्रता के साथ जनमत का समर्थन करते हैं। सत्ताधारी भाजपा के लिए सिर्फ एक व्यक्ति ने वोट मांगा। बीजेपी ने धर्म के आधार पर वोट मांगा। ये जनमत मोदी जी के खिलाफ है। ये उनकी बहुत बड़ी हार है और उन्हें  नैतिक रूप से इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस ने प्रतिकूल हालात में चुनाव लड़ा
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने प्रतिकूल हालात में चुनाव लड़ा। हमारे बैंक खाते सीज कर दिए। तमाम नेताओं को जेल में डाला। हमने महंगाई, बेरोजगारी और जनता की परेशानियों को लेकर वोट मांगा। हमने देश के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए चुनाव लड़ा।  खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो समेत दोनों यात्राएं असरदार साबित हुईं और वे लाखों लोगों से जुड़े। भाजपा ने गैरकानूनी तरीके से संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने की कोशिश की। जो दब गया, वो उनके साथ चला गया। ये चुनाव लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है।

मैं इंडिया ब्लॉक के साथियों को धन्यवाद देता हूं
खड़गे ने कहा कि हमारा कैंपेन सकारात्मक था। हमें चुनाव के दौरान कई तरह के परेशान किया गया। देश की जनता ने हमारा साथ दिया। इसके लिए धन्यवाद। साथ ही मैं इंडिया ब्लॉक के साथियों का धन्यवाद करता हूं। सभी एक साथ रहें। अभी हमारी लडाई बाकी है। हम सबको मिलकर संविधान को बचाने के लिए, महिला सम्मान के लिए और देश को आगे लेकर जाने के लिए काम करता है। आने वाले दिन अहम होंगे। हम सब मिलकर बात करेंगे। 

नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता घटी है: ममता बनर्जी
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा- ये अत्याचार की हार है। नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता घटी है। भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं से आजादी छीन रही थी। आज भी जीतने के बाद हमारे कई प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट नहीं दिए गए। मोदी जी को अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं हुआ। मोदी का अहंकार चकनाचूर हुआ। हमें कई बार कम आंका जाता है।

CH Govt hbm ad
5379487