Logo
PM Modi laid Wadhavan Port Fondation: पीएम मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में वाधवन पोर्ट का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने शिवाजी की मूर्ति टूटने के लिए माफी भी मांगी।

Global Fintech Fest PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज शुक्रवार, 30 अगस्त को महाराष्ट्र दौरे पर हैं। पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत मुंबई से की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू के पास वाधवन पोर्ट की आधारशिला रखी। यह 76,000 करोड़ रुपये की परियोजना है जो भारत को एक विश्वस्तरीय समुद्री गेटवे बनाने के लिए डिजाइन की गई है। यह पोर्ट बड़े कंटेनर जहाजों और विशाल मालवाहक जहाजों को संभालने में सक्षम होगा। इससे न केवल व्यापार में बढ़ोतरी होगी, बल्कि देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। वाधवान पोर्ट भारत के सबसे बड़े गहरे पानी के पोर्ट्स में से एक होगा।

शिवाजी महाराज मेरे आराध्या हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस मौके पर मुंबई में शिवाजी की प्रतिमा खंडित होने के लिए माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा कि शिवाजी महाराज हम सभी के आराध्य हैं। उनकी समाधि पर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के लिए मैं उनके चरणों में माफी मांगता हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वीर सावरकर को अपमानित करने वालों पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि वीर सावरकर को गालियां देने वाले माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं।

स्थानीय व्यवसायों को मिलेगा प्रोत्साहन
यह पोर्ट न केवल अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स से सीधा जुड़ाव प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय व्यवसायों को भी बड़ा प्रोत्साहन देगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय व्यवसायों को महत्वपूर्ण लाभ होगा और यह क्षेत्रीय विकास में सहायक सिद्ध होगी। इस पोर्ट में आधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे का उपयोग किया जाएगा, जिसमें गहरे बर्थ और आधुनिक माल प्रबंधन सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही, यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। 

PM Modi laid Wadhavan Port Fondation
PM Modi laid Wadhavan Port Fondation

मछली पालन की परियोजनाओं की रखी आधारशिला
पीएम मोदी ने मछली पालन क्षेत्र में 1,560 करोड़ रुपए की 218 परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और उत्पादन को बढ़ावा देना है। इससे मछली पालन क्षेत्र में पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। इन परियोजनाओं में फिशिंग हार्बर, इंटीग्रेटेड एक्वापार्क्स और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो मछली उत्पादन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण सुधार करेंगे। 

मछुआरों के लिए नया संचार और सुरक्षा तंत्र
प्रधानमंत्री ने 360 करोड़ रुपये की लागत से तैयार वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम के राष्ट्रीय रोलआउट की भी घोषणा की। यह सिस्टम मछुआरों के लिए सुरक्षा, संचार और बचाव कार्यों में सुधार करेगा। इस परियोजना के तहत 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे। यह प्रणाली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित की गई है और मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 

फडणवीस की मांग-पालघर में बने एयरपोर्ट
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वडवाण पोर्ट की आधारशिला रखते हुए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की और पालघर में एक एयरपोर्ट बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पोर्ट महाराष्ट्र और पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और पीएम मोदी का नाम आने वाले 200 वर्षों तक याद किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि मुंबई का विस्तार हो रहा है और पालघर में एक एयरपोर्ट का निर्माण इस क्षेत्र के विकास को और गति देगा।

Global Fintech Fest PM Modi
Global Fintech Fest PM Modi

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को किया संबोधित
पीएम मोदी ने इससे पहले ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2024 में विशेष सत्र को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 800 से अधिक स्पीकर्स मौजूद थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को करते हुए कहा कि भारत के फिनटेक क्षेत्र ने वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बनाया है।पीएम मोदी ने कहा कि देश की फिनटेक क्रांति ने क्रेडिट तक लोगों की पहुंच को आसान बना दिया है। बीते  10 सालों में, फिनटेक क्षेत्र में 31 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश हुआ है और फिनटेक स्टार्टअप्स में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

देश के युवाओं के इन्नोवेशन की तारीफ की
पीएम मोदी ने देश के युवाओं के इन्नोवेशन और भविष्य की संभावनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के इन्नोवेशन में भविष्य की संभावनाओं की पूरी नई दुनिया देखी जा सकती है। उन्होंने  सभी आयोजकों को बधाई दी और कहा कि अब दुनिया भारत की फिनटेक विविधता को देखकर हैरा हो रही है। पहले लोग भारत की सांस्कृतिक विविधता से प्रभावित होते थे, लेकिन अब वे हमारी फिनटेक विविधता से प्रभावित होते हैं। 

UPI भारत की फिनटेक सफलता का प्रतीक
यूपीआई भुगतान प्रणाली की प्रशंसा करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि UPI भारत की फिनटेक सफलता का एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि चाहे गांव हो या शहर, चाहे ठंड हो या गर्मी, चाहे बारिश हो या बर्फ, भारत में बैंकिंग सेवा 24 घंटे, 7 दिन और 12 महीने चालू रहती है। यूपीआई ने न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है और यह भारत की डिजिटल क्रांति का प्रमुख हिस्सा है। 

वैश्विक फिनटेक फेस्ट 2024 का आयोजन
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 का आयोजन पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत और विभिन्न देशों के नीति निर्माताओं, नियामकों, वरिष्ठ बैंकर्स, उद्योगपतियों और शिक्षाविदों सहित लगभग 800 वक्ता 350 से अधिक सत्रों को संबोधित करेंगे। इस फेस्ट में फिनटेक क्षेत्र की नवीनतम नवाचारों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। 

उद्योग की नई रिपोर्ट्स और व्हाइट पेपर्स लॉन्च किए गए
GFF 2024 के दौरान 20 से अधिक थॉट लीडरशिप रिपोर्ट्स और व्हाइट पेपर्स भी लॉन्च किए जाएंगे, जो उद्योग की गहन जानकारी और इनसाइट्स प्रदान करेंगे। यह रिपोर्ट्स फिनटेक लैंडस्केप में चल रहे नवीनतम विकास और नवाचारों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगी। इन रिपोर्ट्स से न केवल उद्योग के पेशेवरों को बल्कि आम जनता को भी फिनटेक के भविष्य के बारे में जानकारी मिलेगी। 

PM Modi Maharashtra Visit
PM Modi Maharashtra Visit

पालघर में वधावन पोर्ट की आधारशिला रखेंगे
 पीएम मोदी (PM Modi)  आज पालघर के CIDCO ग्राउंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें सबसे प्रमुख वधावन पोर्ट है, जो दहानू के पास स्थित है और यह भारत के सबसे बड़े गहरे पानी वाले बंदरगाहों में से एक बनने जा रहा है। यह पोर्ट अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स से सीधे जुड़ा होगा, जिससे व्यापार में तेजी आएगी और लागत में कमी आएगी।

ये भी पढें: PM Modi का प्लेन Pakistani Airspace में घुसा: 46 मिनट तक पाक सीमा में रहा, क्या थी वजह?, पाक मीडिया में चर्चा तेज

मत्स्य पालन परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
पीएम नरेंद्र  मोदी(PM Narendra Modi) 1,560 करोड़ रुपए की लागत से 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजनाएं देशभर में मछली उत्पादन और पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन में सुधार करेंगी और पांच लाख से अधिक रोजगार के मौके पैदा करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस कदम से मछुआरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत होगी।

ये भी पढें: PM Modi in Poland: पोलैंड में पीएम मोदी का हुआ सेरिमोनियल वेलकम, द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री बोले- UN में सुधार जरूरी

PM Modi Maharashtra Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वधावन पोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढें: PM Modi Meet Indian Athletics: तुम तो अचानक सेलिब्रिटी बन गए... भारतीय एथलीटों से मिले पीएम मोदी, जमकर हुई हंसी-मजाक

वेसल कम्युनिकेशन और सपोर्ट सिस्टम का उद्घाटन
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्तर पर "वेसल कम्युनिकेशन और सपोर्ट सिस्टम" का भी उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 360 करोड़ रुपये है। इस प्रणाली के तहत 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1 लाख ट्रांसपोंडर मछली पकड़ने वाली नावों पर लगाए जाएंगे। इससे मछुआरों की सुरक्षा और बचाव कार्यों में मदद मिलेगी, जिससे समुद्र में उनकी जान की रक्षा हो सकेगी।

PM Modi Maharashtra Visit
PM Modi Maharashtra Visit: पीएम मोदी शुक्रवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करेंगे।

ये भी पढें: IMA Letter to PM: डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर IMA का पीएम मोदी को पत्र, जानें कौन सी 5 मांगें रखीं

अंतरराष्ट्रीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
वधावन पोर्ट के निर्माण से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम होगा। इसके साथ ही, मत्स्य पालन और वेसल कम्युनिकेशन परियोजनाओं से समुद्री क्षेत्र में भी सुधार होगा। यह परियोजनाएं न केवल आर्थिक विकास को गति देंगी बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी।

5379487