Logo
Jharkhand Politics: झारखंड में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं। उनके आवास से JMM का झंडा हटा दिया गया है। साथ ही सोरेन ने अपना एक्स Bio भी बदल दिया है।

Jharkhand Politics: झारखंड में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। रविवार, 18 अगस्त को सोरेने 6 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे। चंपई सोरेन के आवास से JMM का झंडा भी हटा लिया गया है। साथ ही सोरेने ने अपना एक्स बायो भी बदल दिया है। बताया जा रहा है कि सोरेन केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में हैं। वह किसी भी वक्त बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

चंपई सोरेने ने अपना एक्स बायो बदला
 

Champai Soren X Account
Champai Soren X Account

बीजेपी के संपर्क में चंपई सोरेन?
सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन बीते कुछ दिनों से कोलकाता में रह रहे थे, जहां उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी। जानकारी के अनुसार, चंपई सोरेन दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से भी मिल सकते हैं। उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 6 विधायक भी हैं, जिनसे पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

चंपई सोरेन का राजनीतिक भविष्य?
जब एक दिन पहले चंपई सोरेन से बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, "हम आपके सामने हैं, आप खुद समझ सकते हैं।" इसके बाद वह अपनी कार में बैठ गए। गौरतलब है कि जब से हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद संभाला है, चंपई सोरेन के नाराज होने की खबरें सामने आ रही हैं।

बीजेपी ने चंपई को सीएम पद से हटाने का मुद्दा उठाया
पूर्व झारखंड बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'चंपई सोरेन एक बड़ी शख्सियत हैं। उनके काम से 3.5 करोड़ झारखंडवासी खुश थे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण था। उनके हटाए जाने से झारखंड को बड़ा झटका लगा है। आखिर उनका दोष क्या था?' आखिर सही ढंग से सरकार चला रहे एक मुख्यमंत्री को क्यों इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।

चंपई सोरेन का इस्तीफा और नए समीकरण
चंपई सोरेन ने पिछले महीने जुलाई में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया और एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बने। चंपई सोरेन झारखंड के सातवें मुख्यमंत्री रहे हैं और उनका कार्यकाल 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 तक रहा। जमीन घोटाले मामले में जमानत मिलने पर हेमंत सोरेन की वापसी के बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 

5379487