Mahakumbh LIVE: उत्तर प्रदेश के 'प्रयागराज महाकुंभ' का बुधवार (26 फरवरी) को आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व पर अंतिम स्नान के लिए कुंभ में जनसैलाब उमड़ा है। संगम जाने वाले सभी रास्ते जाम हैं। प्रयागराज शहर में वाहनों की नो-एंट्री है। मेले के अंदर वाहन नहीं चल रहे हैं। स्नान के बाद पुलिस श्रद्धालुओं से घाट खाली करवा रही है। आज सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। 13 जनवरी से अब तक 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
जानिए किस पर्व पर कितने लोगों ने लगाई डुबकी
महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा। महाशिवरात्रि पर छठवां मुख्य स्नान है। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर एक दिन में 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन 3.50 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी। 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) को एक दिन में 7.64 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। 03 फरवरी (बसंत पंचमी) को 2.57 करोड़ लोगों ने डुबकी मारी थी। 12 फरवरी (माघ पूर्णिमा) को 2 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) को तीन करोड़ लोगों के आने का अनुमान है।

Mahakumbh LIVE Update
सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महादेव के पावन दिवस पर मैं सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देता हूं...महादेव कल्याण के देवता हैं उनके कृपा दृष्टि से ही ये सभी व्यवस्था संचालित हो पाती है। अपार श्रद्धा भाव के साथ यहां पर लोग दर्शन कर रहे हैं। हर शिवालय में अपार भीड़ है ये आस्था भारत की एकात्मता का प्रतीक है। मैं आस्था को नमन करता हूं।
#WATCH गोरखपुर (यूपी): महाशिवरात्रि के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "महादेव के पावन दिवस पर पूरे प्रदेशवासियों, महाकुंभ प्रयागराज में, बाबा विश्वनाथ के धाम काशी में और प्रदेश के अन्य सभी महत्वपूर्ण शिवालयों में और अन्य सभी श्रद्धालुओं को मैं महाशिवरात्रि की… https://t.co/kKjCePVbo8 pic.twitter.com/dAlmycvgbE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
प्रयागराज में सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन
महाकुंभ प्रयागराज में अपार भीड़ है। 13 जनवरी से शुरू हुआ ये महाकुंभ आज पूर्ण होगा। लगभग 66 करोड़ श्रद्धालु जन ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाकर राष्ट्रीय एकात्मता का एक नया संदेश पूरे देशवासियों दे रहे हैं। प्रयागराज में आज आए सभी श्रद्धालुओं का मैं अभिनंदन करता हूं। बाबा विश्वनाथ काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं पिछले डेढ़ महीने से लगातार 8-10 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन वहां दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या धाम में भी यही स्थिति है...मैं पूरे प्रदेशवासियों महाशिवरात्रि की बधाई देता हूं।
महाकुंभ के आखिरी दिन स्नान के लिए भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज स्टेशन पर काफी लोग हैं। लोगों को असुविधा और हादसा न हो, इसके लिए पुलिस लगातार ताकीद कर रही है। आज सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख लोग स्नान कर चुके हैं।
त्रिवेणी संगम का ड्रोन वीडियो
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #Mahashivratri2025 और महाकुंभ के अंतिम स्नान के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
(वीडियो ड्रोन कैमरे द्वारा शूट किया गया है।) pic.twitter.com/fxhUwanp6a
- आज सुबह 8 बजे तक 60.12 लाख लोग स्नान कर चुके हैं।
- सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख लोग डुबकी लगाई थी।
श्रद्धालुओं पर की जा रही पुष्पवर्षा
प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ के अंतिम स्नान में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जा रही है। महाकुंभ मेला आज संपन्न हो जाएगा।
#WATCH | Uttar Pradesh | Flower petals being showered on devotees taking part in the last 'snan' of the Maha Kumbh, at Triveni Sangam in Prayagraj. The Maha Kumbh Mela concludes today. pic.twitter.com/CcrXb0bTFP
— ANI (@ANI) February 26, 2025
श्रद्धालुओं से अपील: शांतिपूर्वक स्नान करें
प्रयागराज के डिप्टी SP सिया राम ने कहा कि पुलिस फोर्स की बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसलिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। श्रद्धालुओं से यही अपील करेंगे कि शांतिपूर्वक स्नान करें और अपने गंतव्य के लिए रवाना हों।
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #Mahashivratri2025 के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन पर प्रयागराज के डिप्टी SP सिया राम ने कहा, "...यहां पुलिस फोर्स की बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसलिए… pic.twitter.com/mALmxp40xV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
महाकुंभ की निगरानी करते सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित नियंत्रण कक्ष से महाकुंभ की व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए। महाशिवरात्रि के अवसर पर पावन स्नान के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित नियंत्रण कक्ष से महाकुंभ की व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए। महाशिवरात्रि के अवसर पर पावन स्नान के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
(फोटो सौजन्य: सूचना विभाग) pic.twitter.com/ehEoiiQ5k4
ADG रैंक के 4 और आईजी रैंक के 7 तैनात
बुधवार (26 फरवरी) को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का समापन होगा। महाकुंभ में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसलिए ADG रैंक के 4 अफसर, आईजी रैंक के 7 अफसर और डीआईजी रैंक के 2 अफसर तैनात किए गए हैं। आखिरी दिन उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मेला क्षेत्र में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। प्रयागराज में सोमवार (25 फरवरी) की शाम 6 बजे से नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। सभी श्रद्धालुओं को अपने प्रवेश के सबसे निकट घाट पर ही स्नान करना पड़ेगा।
अटूट आस्था का अद्भुत दृश्य...
— MahaKumbh 2025 (@MahaaKumbh) February 26, 2025
धर्म, संस्कृति और आस्था का महाकुम्भ 2025 भारत की सांस्कृतिक विरासत का अनवरत प्रवाह है। इस आयोजन में करोड़ों श्रद्धालु सानतन परंपराओं के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं।#महाशिवरात्रि_महाकुम्भ pic.twitter.com/ggBXBTMfCn
देखें महाशिवरात्रि का नया प्लान
- दक्षिणी झूसी से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार ऐरावत घाट पर स्नान करें। उत्तरी झूसी से आने वाले श्रद्धालु संगम हरिशचंद्र घाट और संगम ओल्ड जीटी घाट पर स्नान करें। परेड से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार भरद्वाज घाट, संगम द्वार नागवासुकी घाट, संगम द्वार मोरी घाट, संगम द्वार काली घाट, संगम द्वार रामघाट और संगम द्वार हनुमान घाट पर स्नान करें।
- अरैल क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार अरैल घाट पर स्नान करें। किसी भी आवश्यक सामग्री जैसे दूध, सब्जी, दवाईयां, पेट्रोल/ डीजल, एम्बुलेंस की गाड़ियों और सरकारी कर्मचारियों (डॉक्टर, पुलिस एवं प्रशासन आदि) के मूवमेंट को कही नहीं रोका जाएगा।
3 हजार से अधिक ट्रेनें चलाईं
रेलवे ने महाकुंभ के लिए 3 हजार से अधिक ट्रेनें चलाईं। इन ट्रेनों ने 13 हजार से अधिक फेरे लगाए। हर हफ्ते प्रयागराज में करीब 300 फ्लाइट्स की आवाजाही रही हैं। इसमें चार्टर्ड फ्लाइट, स्पाइसजेट, एअर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट्स शामिल हैं। अब तक 600 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन उतर चुके हैं। इससे यह पहली बार देश के 20 शीर्ष हवाई अड्डों में शामिल हो गया है। हर रोज 4 हजार से ज्यादा नावें चलीं।