Logo
Aaj ka Rashifal, 27 मार्च 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 27 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, गुरुवार (27 मार्च 2025) को मिथुन राशि वालों का दिन खुशियों भरा बीतेगा। कर्क राशि वाले समय का सही सदुपयोग करें। कुंभ वालों को खाल लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। 4 राशि वालों का दिन आज खुशी और उत्साह भरा बीत सकता है। वहीं कुछ राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (27 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (27 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (27 March ka mesh rashifal)
आज आपकी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसवाजी हो सकती है। जिसकी वजह से आप दोनों कुछ देर के लिए अलग हो सकते हैं। कोशिश करें कि इससे बचा जाए। साथ में यात्रा करें, रिश्ते में मजबूती आएगी। घर में अनुष्ठान, हवन या शुभ समारोह के कार्यक्रम हो सकते हैं।
आज की सलाह: सफेद रंग के कपड़े पहनें। प्रेम जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 4

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (27 March ka vrishabh rashifal)
शाम के समय घर पर खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। निवेश करने से आपको काफी लाभ की संभावना है। रिश्तों में गलतफहमी की वजह से खटास पैदा हो सकती है। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य के लिए धार्मिक स्थानों पर समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग: पेस्टल, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (27 March ka mithun rashifal)
आज आपका दिन दूसरों के साथ खुशियां बितानें में बीत सकता है। स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वित्तीय जोखिम उठाने से बचें। खर्चों पर ध्यान दें। परिवार के साथ रोमांचक समय बिताएं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है।
आज की सलाह: कुत्तों को खाना खिलाएं। रिश्ते में प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 8

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (27 March ka kark rashifal)
आज आप गरीबों की मदद करेंगे। सुखद दिन बिताने के लिए शाम के समय मंदिर जा सकते हैं या यात्रा पर जाएंगे। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। करियर से जुड़े फैसले लेने में जल्दवाजी न दिखाएं। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। समय का सही उपयोग करें।
आज की सलाह: स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव बनाए रखने के लिए योग करें।
भाग्यशाली रंग: हरा,  लकी नंबर: 8

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (27 March ka singh rashifal)
आज आप अपने बच्चों की उपलब्धियों से काफी खुश हो सकते हैं। रिश्तेदार आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक मामले सुलझेंगे। पैसे कमाने पर ध्यान दें। प्रियजनों के साथ बेहतरीन पल बिताएं। नहीं तो गलतफहमी की वजह से अनबन हो सकती है।
आज की सलाह: जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए, भगवान विष्णु की मत्स्यावतार कथा का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (27 March ka kanya rashifal)
आज आपकी सेहत पहले से काफी बढ़िया रहेगी। जिसको लेकर आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। जीवनसाथी के ऊपर आज पैसे खर्च हो सकते हैं। चिंता से दूर रहने का प्रयास करें। यात्रा करना बढ़िया विचार हो सकता है। अपनी गुप्त योजनाओं को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।
आज की सलाह: दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करें, वित्तीय समृद्धि मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 24

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (27 March ka tula rashifal)
शारीरिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। पहले से किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में दिन यादगार अनुभव के साथ गुजरेगा।
आज की सलाह: नए कपड़े पहनें, पेशेवर सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद,  लकी नंबर: 51

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (27 March ka vrishchik rashifal)
आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। इसके लिए तैयार रहें। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मनमुटाव हो सकता है। इससे बचें। काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
आज की सलाह: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करें, आपको आर्थिक मजबूती मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 11

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (27 March ka dhanu rashifal)
मौज-मस्ती भरा दिन गुजरेगा। दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज आपके लिए नए अनुबंध बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश का प्लान करने से बचें। प्यार में भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें।
आज की सलाह: लाल चूड़ियां और कपड़े दान करें, आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 21

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (27 March ka makar rashifal)
आज आपकी ओर लोगों का आकर्षण बना रहेगा। पैसा खर्च हो सकता है। वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की देखभाल में समय दें। साथी को पसंद का आज आप कार्य कर सकते हैं। जिसको लेकर आपका साथी भी काफी खुश होगा।
आज की सलाह: बहते पानी में दीया जलाकर प्रवाहित करें, वित्तीय स्थिरता में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 44

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (27 March ka kumbh rashifal)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती और मनोरंजन से भरा रह सकता है। यात्रा करने से थकावट का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने लोगों से ही आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज की सलाह: घर में गंगाजल का छिड़काव करें, सुख-समृध्दि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 2

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (27 March ka meen rashifal)
आज कामों में जल्दवाजी करने से बचें। पारिवारिक गतिविधियों में शामिल होंगे। अतिरिक्त पैसे खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रेमी की ओर से विशेष प्रस्ताव आ सकता है। कोई आपकी आज काफी तारीफ कर सकता है।
आज की सलाह: घर के एक्वेरियम में काली और दस सुनहरी मछलियां रखने से रिश्तों में मजबूत आएगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 55

5379487