Neem Karoli Baba Suvichar: आध्यात्मिक गुरु और 20वीं सदी के महान संत रहे नीम करोली बाबा की शिक्षाएं लोगों के अंधियारे जीवन में प्रकाश फैला रही है। उनकी शिक्षाओं को अगर जीवन में उतार लिया जाए तो कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। बाबा नीम करोली ने सुबह उठने के पश्चात करने वाले कुछ ऐसे काम बताये है, जिन्हें अपनाने से कई तरह के सुख व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। चलिए जानते है उन शिक्षाओं के बारे में-
नीम करोली बाबा के सुविचार
(Neem Karoli Baba Suvichar)
- - रोजाना सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। यह समय सुबह लगभग 4 से साढ़े 5 के बीच होता है। यह एक दिव्य मुहूर्त है, जिसमें उठने से व्यक्ति में पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। नीम करोली बाबा कहते थे कि, जो व्यक्ति इस मुहूर्त में उठता है तो उस पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
- - नीम करोली बाबा के मुताबिक सुबह उठकर सबसे पहले व्यक्ति को अपने हाथों की हथेलियां के अग्र भाग का दर्शन करना चाहिए। कहा जाता है कि, हमारी हथेलियों में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके पश्चात स्नान कर अपने इष्ट देव की आराधना करनी चाहिए।
- - नीम करोली बाबा के मुताबिक सुबह उठने के बाद व्यक्ति को कुछ समय तक मौन रहना चाहिए। इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यह सकारात्मक ऊर्जा पूरे दिन कार्य कुशल तरीके से करने की क्षमता प्रदान करती है।
- - हिंदू धर्म में गाय को मां स्वरुप माना गया है। नीम करोली बाबा कहते थे कि, हर व्यक्ति को सुबह उठकर सबसे पहली रोटी गाय माता को जरूर खिलानी चाहिए। बताया जाता है कि, गौ माता में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए गाय को रोटी देने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।