National Sports Awards 2024: पिछले साल खेल की दुनिया में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार बांटे गए। राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। डी गुकेश के अलावा पिछले साल पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वालीं निशानेबाज मनु भाकर को भी खेल रत्न पुरस्कार मिला।
मनु भाकर के अलावा भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में जेवलिन थ्रो का स्वर्ण पदक जीतने वाले नवदीप सिंह समेत 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला।
President Droupadi Murmu confers Major Dhyan Chand Khel Ratna Award, 2024 on Shri Gukesh D in recognition of his outstanding achievements in Chess. His achievements are:
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 17, 2025
• Gold medal in FIDE World Chess (Classical) Championship held in Singapore in 2024.
• Gold medal… pic.twitter.com/aRhnpypmel
इन 34 में से 17 पैरा एथलीट हैं जबकि 2 को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
LIVE: President Droupadi Murmu presents National Sports and Adventure Awards 2024 at Rashtrapati Bhavan https://t.co/DjBNkqARVD
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 17, 2025
हरमनप्रीत सिंह टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय मेंस हॉकी टीम का हिस्सा थे। दूसरी ओर, प्रवीण ने पिछले साल पेरिस में टोक्यो पैरालंपिक के अपने रजत पदक को स्वर्ण में बदला था। उनका बायां पैर जन्म से ही छोटा था।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 2 पदक जीते थे
22 साल की निशानेबाज मनु भाकर पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बनीं थीं। मनु के 2 पदक के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।
President Droupadi Murmu confers Major Dhyan Chand Khel Ratna Award, 2024 on Ms. Manu Bhaker in recognition of her outstanding achievements in Shooting. Her achievements are:
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 17, 2025
• Bronze medal in Olympic Games (Women's 10m air pistol) held in Paris, France in 2024.
•… pic.twitter.com/Y4tCLWw5pI
18 साल के डी गुकेश पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने थे। वो विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं। इतनी कम उम्र में विश्व चैंपियन बनने वाले गुकेश पहले प्लेयर बने थे। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था।
प्रवीण ने हाई जंप में पैरालंपिक गोल्ड जीता था
प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में मेंस हाई जंप में एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया था। टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण ने T64 इवेंट में अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 2.08 मीटर ऊंचा जंप लगाकर इतिहास रचा था।
President Droupadi Murmu confers Major Dhyan Chand Khel Ratna Award, 2024 on Shri Praveen Kumar in recognition of his outstanding achievements in Para-Athletics. His achievements are:
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 17, 2025
• Gold medal in Paralympic Games (Men's high jump T64) held in Paris in 2024.
•… pic.twitter.com/kWBBfnP42P
कैसे मिलता है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार?
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार एक पॉइंट सिस्टम के आधार पर तय होते हैं, जिसमें अधिकतम जोर ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में खिलाड़ी के प्रदर्शन पर होता है।
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: डी. गुकेश (शतरंज), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स), मनु भाकर (निशानेबाजी)।
Arjuna Awards: ज्योति याराजी (एथलेटिक्स), अन्नू रानी (एथलेटिक्स), नीतू (मुक्केबाजी), स्वीटी (मुक्केबाजी), वंतिका अग्रवाल (शतरंज), सलीमा टेटे (हॉकी), अभिषेक (हॉकी), संजय (हॉकी), जरमनप्रीत सिंह (हॉकी), सुखजीत सिंह (हॉकी), राकेश कुमार (पैरा-तीरंदाजी), प्रीति पाल (पैरा-एथलेटिक्स), जीवनजी दीप्ति (पैरा-एथलेटिक्स), अजीत सिंह (पैरा-एथलेटिक्स), सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा-एथलेटिक्स), धरमबीर (पैरा -एथलेटिक्स), प्रणव सोरमा (पैरा-एथलेटिक्स), एच होकाटो सेमा (पैरा-एथलेटिक्स), सिमरन (पैरा-एथलेटिक्स), नवदीप (पैरा-एथलेटिक्स), नितेश कुमार (पैरा-बैडमिंटन), थुलासिमति मुरुगेसन (पैरा-बैडमिंटन) , नित्या श्री सुमति (पैरा-बैडमिंटन), मनीषा रामदास (पैरा-बैडमिंटन), कपिल परमार (पैरा-जूडो), मोना अग्रवाल (पैरा-शूटिंग), रुबीना फ्रांसिस (पैरा-शूटिंग), स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग), सरबजोत सिंह (शूटिंग), अभय सिंह (स्क्वैश), साजन प्रकाश (तैराकी), अमन (कुश्ती)।
Arjuna Awards (Lifetime): सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स), मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी)।
Dronacharya Award: सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग), दीपाली देशपांडे (शूटिंग), संदीप संगबान (हॉकी, एस मुरलीधरन (बैडमिंटन), अरमांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल)