Logo
Mumbai: मुंबई में अब नया क्रिकेट स्टेडियम आकार लेगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम बनाने की तैयारी कर रहा है। राज्य सरकार भी इसमें सहयोग कर रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को कड़ी टक्कर देगा।

New Cricket Stadium In Mumbai: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) शहर के पास एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी कर रहा है। नए स्टेडियम में करीब 1 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।  टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ठाणे जिले में नया स्टेडियम बनाने की योजना बना रहा है। यह वानखेड़े स्टेडियम से 68 किलोमीटर दूर होगा। रिपोर्ट के अनुसार, नया स्टेडियम आमने गांव में 50 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इसके लिए टेंडर निकाले हैं। जमीन अधिग्रहण के लिए महाराष्ट्र सरकार के अप्रूवल का इंतजार है। 

दिवंगत MCA अध्यक्ष का ड्रीम प्रोजेक्ट 
नया स्टेडियम एमसीए अध्यक्ष अमोल काले का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं, उनका निधन पिछले महीने में ही हुआ था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल को सम्मान किया। इस दौरान नया स्टेडियम बनाने का आव्हान किया था। इसके अगले ही दिन महाराष्ट्र विधानसभा में नए प्रोजेक्ट की रिपोर्ट आई।  

मुंबई को अब बड़े स्टेडियम की जरूरत 
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हमारे पास वानखेड़े के रूप में ऐतिहासिक स्टेडियम है। मुंबई को भविष्य में वानखेड़े से बड़े स्टेडियम की आवश्यकता है। हमारे मुख्यमंत्री एमसीए और बीसीसीआई को सभी संभावित मदद देंगे। वानखेड़े ऐतिहासिक स्टेडियम है और इसकी किसी दूसरे स्टेडियम से तुलना नहीं हो सकती है, लेकिन अब मुंबई को एक नया और बड़ा स्टेडियम देने का समय आ गया है, जिसमें 1 लाख लोगों के बैठने की क्षमता हो।  

वर्तमान में मुंबई में 3 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। इनमें वानखेड़े स्टेडियम (330000 दर्शक क्षमता), ब्रेबॉर्न स्टेडियम (20000 दर्शक क्षमता) और डीवाई पाटिल स्टेडियम (45000 दर्शक क्षमता) है। 

ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम   
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ऐतिहासिक 2011 विश्वकप के फाइनल का गवाह है। यहां 2023 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल भी हुआ है। साल 1987 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल भी यही हुआ था। 2016 में टी20 विश्वकप के मुकाबले भी यहां खेले गए।  

5379487