Logo
स्वास्थ्य केंद्र से नदारद डॉक्टर सहित 7 कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काट दिया गया है।

संदीप करिहार/बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद डॉक्टर सहित 7 कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काट दिया गया है। ये सभी डॉक्टर मस्तूरी मस्तुरी ब्लॉक के ओखर अस्पताल से नदारद थे। इसलिए डॉक्टर और कर्मचारियों को बीएमओ मस्तुरी ने नोटिस जारी कर जबाव मांगा था। लेकिन इन सभी ने नदारद होने की वजह नहीं बताई, इसलिए इनका वेतन काट दिया गया है। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इस आदेश में समय पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का इलाज करने की बात कही गई है। 

कलेक्टर के औचक निरीक्षण के बाद नोटिस जारी 

कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कलेक्टर के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। जहां ड्यूटी के समय पर मौजूद ना रहने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने 18 डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया था। साथ ही एक दिन के वेतन काटने के भी निर्देश दिया था। बताया जा रहा है कि, जिले में डॉक्टरों पर हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

इन डॉक्टरों को भेजा नोटिस 

जिन कर्मचारियों व डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें डॉ रश्मि साहू, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. आशीष खालसा, डॉ. राकेश साहू, डॉ. हर्षा जीचकर, डॉ. तेजस साहू, डॉ. रविकिरण शिंदे, डॉ. पूजा चन्द्राकर, डॉ. विभोर नंदा (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. उत्कर्ष नंदा (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. पीतांबर प्रधान (रेडियोलॉजिस्ट), डॉ. जेएस खालसा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. मेहताब अहमद (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. समीक्षा चरयाणी (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. निधि ध्रुव (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. लोकेश साहू (पैथोलॉजिस्ट) शामिल हैं।

मरीजों को दिया जा रहा था घटिया क्वालिटी का भोजन 

इतना ही नहीं धमतरी जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले भोजन की क्वालिटी का भी जायजा कलेक्टर ने लिया। इस दौरान उन्होंने भोजन की क्वालिटी अच्छी नहीं होने पर भोजन शाखा के प्रभारी को हटाने को नोटिस जारी किया गया। साथ ही एक दिन के भीतर जवाब भी मांगा था।

5379487