Logo
बालोद जिले में एक युवक ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के जेब से पास एक सुसाइड नोट मिला है। 

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवक ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा उसे अस्पताल भेजा दिया गया। वहीं पुलिस को मृतक के जेब से पास एक सुसाइड नोट मिला है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम महेन्द्र कुमार देवांगन था। वह ग्राम अर्जुन्दा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, महेन्द्र ने प्रेम विवाह किया था और आपसी लड़ाई के बाद  पिछले 1 साल से उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। पत्नी की वियोग में महेन्द्र ने गुरूवार को अर्जुन्दा से 12 किमी दूर ग्राम गुरैदा में जा जाकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा उसे अस्पताल  भेजा दिया गया। वहीं पुलिस को मृतक के जेब से पास एक सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

सड़क हादसे में 16 की लड़की की मौत 

वहीं बालोद के फागुनदाह गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार लड़की को ठोकर मार दी। ठोकर इतना जबरदस्त था कि, मौके पर ही 16 साल की लड़की की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, लड़की सत्संग सुनकर वापस घर लौट रही थी तभी फागुनदाह गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार लड़की को ठोकर मार दी। ठोकर के बाद पिकअप में रखे टीन का चादर लड़की के सर पर गिर गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई।  

jindal steel jindal logo
5379487