Logo
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री निवास में आज विशेष जन्मोत्सव और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री निवास में आज विशेष जन्मोत्सव और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जन्मदिवस के अवसर पर कौशल्या देवी साय को बधाई दी गई। इसके साथ ही होली की उमंग में रंगों और फूलों के संग उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया। 

Kaushalya devi sai

इस भव्य आयोजन में शामिल सभी बहनों ने प्रेम, सौहार्द्र, स्नेह के रंगों से होली खेली और कौशल्या देवी साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कौशल्या देवी साय ने कहा कि, होली के रंगों की तरह हम सभी के जीवन में भी स्नेह, सौहार्द्र और समर्पण का रंग बिखरा रहे। यही हमारी संस्कृति का संदेश है। 

Kaushalya

महिला मोर्चा की बहनों ने खेली फूलों की होली

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक तरीके से फूलों की होली खेली। महिला मोर्चा की सदस्यों ने भजन-कीर्तन और नृत्य के माध्यम से पूरे वातावरण को बरसाना की भव्यता प्रदान कर दी। समारोह के दौरान महिलाओं ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए संगीत, भक्ति और उत्साह के संग जन्मोत्सव और होली का उत्सव मनाया। 

devi sai

ये लोग रहे मौजूद 

इस उल्लासमय अवसर पर प्रदेश की कई प्रमुख महिला नेत्रियाँ उपस्थित रही हैं। जिनमें प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, सुषमा खलखो, शीतल नायक, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, माया बेलचंदन, वरिष्ठ नेत्रियाँ विभा राव, सरला केसरिया, किरण मरकाम, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री मिनी पांडे, मीडिया प्रभारी किरण बघेल,  मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडे, शीलू साहू, निशा चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी कृतिका जैन, प्रदेश और जिला स्तर की महिला पदाधिकारी उपस्थित थी।  

5379487