राहुल भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पांच में से चार ब्लाकों में जनपद अध्यक्ष का चुनाव पूरा हुआ। चारों जनपदों (महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा) में भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित होकर आए हैं। चारों जनपदों में महिलाएं अध्यक्ष बनी हैं।
महासमुंद जनपद से दिशा रामस्वरूप दीवान, सरायपाली जनपद से लक्ष्मी हरीशचंद्र पटेल, बसना जनपद से दिलेश्वरी निराला और पिथौरा जनपद से उषा धृतलहरे अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुईं। वहीं बागबाहरा जनपद में 8 मार्च को परिणाम जारी होगा।