Logo
कोरिया जिले ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक असेसमेंट में कोरिया जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है।

रविकांत  राजपूत- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) असेसमेंट में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं ने अपनी उत्कृष्टता साबित की है। यह सफलता जिला कलेक्टर  चन्दन त्रिपाठी के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में जिला एवं ब्लॉक टीम के प्रयासों से संभव हुई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दी जा रही 12 प्रमुख सेवाओं और 28 राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आधार पर राष्ट्रीय टीम ने वर्चुअल और फिजिकल असेसमेंट किया। इस मूल्यांकन में जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के मुताबिक, गोलाघाट 94.1 प्रतिशत, मुख्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर 93.01 प्रतिशत, खांडा 83.6 प्रतिशत रही।

इसे भी पढ़ें...दुकान में मिली युवक की लाश : मौत के कारणों का नहीं चल पाया पता, इलाके में मचा हड़कंप 

स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने निभा रहा अग्रणी भूमिका 

कोरिया जिला 132% लक्ष्य पूर्ति के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस सफलता का श्रेय मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण को भी जाता है, जो निरंतर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। इस उपलब्धि से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान मिली है।

jindal steel jindal logo
5379487