गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया है। कुल 73 मतदान दलों को रवाना किया गया है, जिसमें 5 दल पिंक बूथ के रूप में होगी। धनोरा और नैमेड़ पंचायत में पिंक बूथों का संचालन महिला मतदान कर्मी करेंगी।
दलों को रवाना करने से पहले बीजापुर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर संबित मिश्रा ने कर्मचारियों को सुरक्षा के निर्देश दिए। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि, सभी मतदान दल यहां से सुरक्षा के बीच रवाना किए जाएंगे। वहां जाकर आप सभी गाइडलाइंस को फौलो करेंगे। मतदान केंद्र में ही रहेंगे और बाहर से कुछ भी नहीं मंगवाएंगे। आप सभी अपनी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेंगे।
बीजापुर। बूथों के लिए 73 मतदान दल रवाना. @DistrictBijapur #Chhattisgarh @CEOChhattisgarh pic.twitter.com/PrWXAa3q9C
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 16, 2025
सभी नियमों का करें पालन - एसपी जितेंद्र यादव
एसपी जितेंद्र यादव ने आगे कहा कि, बीजापुर जिले के कुछ इलाके संवेदनशील हैं। जिस तरह से अंदरूनी इलाकों में कैंप खोले गए हैं नक्सली बौखलाए हुए हैं। इसलिए आप सभी नियमों का पालन करें। जवानों के साथ जाएं और उन्हीं के साथ वापस आएं।
बीजापुर। बूथों के लिए 73 मतदान दल रवाना. @DistrictBijapur #Chhattisgarh @CEOChhattisgarh pic.twitter.com/VL2qN3yG5T
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 16, 2025
जिला पंचायत सदस्य के 3 पदों के लिए 10 उम्मीदवार मैदान पर हैं। जनपद सदस्य के 11 पदों के खिलाफ 31 उम्मीदवार हैं। सरपंच के 25 पदों के लिए 79 अभ्यर्थी मैदान में हैं। सरपंच के 9 पद पर निर्विरोध और 2 पद रिक्त हैं।
64 पदों के लिए होगा चुनाव
बीजापुर जनपद क्षेत्र के लिए 485 वार्ड पंच 392 निर्विरोध चुने गए हैं। 29 पद रिक्त हैं और 64 पदों के लिए चुनाव होगा, जिसमें 137 अभ्यर्थी मैदान में हैं। जिला कलेक्टर संबित मिश्रा और एसपी जितेंद्र यादव ने पुख्ता सुरक्षा के साथ मतदान दलों को रवाना किया।