Logo
बजट की खासियतों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मिडिया से प्रेसवार्ता की। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का बजट है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी सोमवार 3 मार्च को विधानासभा में साल 2025 का बजट पेश किया। बजट की खासियतों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मिडिया से बातचीत की। जहां उन्होंने बजट की खासियतों के बारे में बताया। 

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। हमारे विद्वान वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता को मैं नमन करता हूं। यह छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का बजट है। यह छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का बजट है। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। 

GYAN के बाद गति पर आधारित है यह बजट

उन्होंने आगे कहा कि, हमारा पिछला बजट GYAN पर आधारित था। पिछले एक साल में मोदी की गारंटी को पूरा किया गया है। जिसकी वजह से सभी चुनावों में छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास हमें मिला है। ज्ञान के बाद गति पर आधारित बजट पेश किया गया है। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जिसने सुशासन और अभिसरण विभाग गठित किया है। 

jindal steel jindal logo
5379487