Logo
सूरजपुर के स्कूलों में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान के जरिए छात्रों को इसरो तक की जानकारी दी जाएगी।

नौशाद अहमद/सूरजपुर- ग्रामीण बाहुल्य सूरजपुर जिले के छात्रों के लिए अंतरिक्ष का ज्ञान केवल एक जिज्ञासा का विषय रहता है। जिसे छात्र पुस्तकों से समझते हैं, लेकिन अंतरिक्ष ज्ञान और इस क्षेत्र में भविष्य तलाशना महज एक सपना रहता है। ऐसे में कलेक्टर रोहित व्यास और एक समाजसेवी संस्था की तरफ से जिले के स्कूली छात्रों के लिए अनूठी पहल की गई है। 

15 दिनों तक चलेगा अभियान 

अंतरिक्ष ज्ञान अभियान अगले 15 दिनों तक जिले के स्कूलों में चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत सूरजपुर आत्मनंद स्कूल से की गई है। इस अभियान के तहत कई प्रोजेक्ट और डेमो के माध्यम से छात्रों को अंतरिक्ष का ज्ञान दिया जाएगा। जहां भारत की अंतरिक्ष शोध और संस्थान इसरो तक की जानकारी दी जाएगी। जिसके तहत छात्र अंतरिक्ष ज्ञान से भी बेहतर भविष्य की कल्पना कर सकेंगे। इस बात से छात्र अंतरिक्ष की जिज्ञासा को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए हैं। 

5379487