Logo
विधानसभा में आज से बजट पर सामान्य चर्चा की शुरुआत होगी। रायपुर नगर निगम के सभापति का चुनाव 7 मार्च को होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

बजट पर सामान्य चर्चा की शुरुआत आज से

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। सदन में आज से बजट पर सामान्य चर्चा की शुरुआत होगी। सीएम विष्णुदेव साय विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। ध्यानाकर्षण में व्यावसायिक परिसरों का मुद्दा गूंजेगा। विधायक गजेंद्र यादव परिसरों के आवंटन न होने का मुद्दा उठाएंगे। विधायक लखेश्वर बघेल कोसारटेडा डेम का मुद्दा उठाएंगे। प्रभावितों को नौकरी मुआवजा न मिलने पर ध्यानाकर्षण करेंगे। आज सदन में विभिन्न याचिकाओं की प्रस्तुति होगी।

गिरौदपुरी मेला आज से 

बलौदाबाजार में आज से गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी मेला शुरू होगा। गिरौदपुरी में 4 मार्च से 6 मार्च तक 3 दिवसीय मेला का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे। गिरौदपुरी सतनाम धर्म के प्रवर्तक गुरु घासीदास की जन्मस्थली है। कुतुबमीनार से भी यहां का प्रसिद्ध जैतखाम ऊंचा है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की है।

5379487