Logo
बलरामपुर जिले के पांच में से 4 जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई और एक पर कांग्रेस का कब्जा है। 

घनश्याम सोनी- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम आ गए हैं। बलरामपुर जिले के पांच में से 4 जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई और एक पर कांग्रेस का कब्जा है। नगर पालिका बलरामपुर, रामानुजगंज, नगर पंचायत राजपुर और वाड्रफनगर में अध्यक्ष पद पर बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत हुई। कुसमी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। रामानुजगंज में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत की हैट्रिक तो वहीं कुसमी में भी तीसरी बार कांग्रेस ने अध्यक्ष बनाया। 

रामानुजगंज से अध्यक्ष प्रत्याशी रमन अग्रवाल (बीजेपी) जीते। बलरामपुर से अध्यक्ष प्रत्याशी लोधी राम एक्का (बीजेपी) जीते। राजपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष धरम सिंह (बीजेपी) जीते। वाड्रफनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पर मान सिंह (बीजेपी) जीते। कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष पर राजेंद्र भगत (कांग्रेस) जीते।

5379487