Logo
नगरीय निकायों के छोटे शहरों में बंपर वोटिंग की गई है। जहां 4 बजे तक 68 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं आखिर एक घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा हुआ है। अब तक 80 फीसदी से अधिक मतदान का आकड़ा बताया जा रहा था।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी मंगलवार को नगरीय निकायों के छोटे शहरों में बंपर वोटिंग की गई है। जहां 4 बजे तक 68 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं आखिर एक घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा हुआ है। अब तक 80 फीसदी से अधिक मतदान का आकड़ा बताया जा रहा था।

सीएम साय ने मतदाताओं का जताया आभार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव मतदान संपन्न होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने मतदाताओं का आभार जताया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा कि, आज नगरीय निकाय चुनाव- 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है। जनता ने "अटल विश्वास पत्र" के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है. जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी। लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने 'विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया मतदान 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में किया मताधिकार का प्रयोग। जनता से वोट डालने की अपील की। 

Deputy CM Vijay Sharma
डिप्टी सीएम विजय शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने डाला वोट 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सह परिवार मतदान किया। 

BJP state president Kiran Singhdev casted his vote along with his family
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सपरिवार किया मतदान

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान 

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी परिवार सहित बाल मंदिर रायगढ़ मतदान केंद्र क्रमांक 62 में पहुंचे। उन्होंने सपरिवार मताधिकार का उपयोग किया। 

Cabinet Minister OP Choudhary
कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया मताधिकार का प्रयोग 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील की। 

Deputy Chief Minister Arun Sao
उपमुख्यमंत्री अरुण साव

राजेश मूणत का दावा- मीनल चौबे बनेंगी महापौर 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने मतदान किया। हरिभूमि डॉट कॉम से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, पिछली सरकार ने शहर को गर्त में डाल दिया था। शहर को कबाड़ी के हाथों में दे दिया था, जिसने शहर को कबाड़ बना दिया। इस बार नगरी निकाय चुनाव में सभी जगह बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत होगी। उनका दावा है कि, शहर की महापौर मीनल चौबे बनेंगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार शहर की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलेगी। 

West MLA Rajesh Munat casting his vote
मतदान करते हुए पश्चिम के विधायक राजेश मूणत

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सपरिवार किया मतदान 

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर और वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया। किया।मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। 

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया मतदान 

रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह पत्नी सहित मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। 

Collector Dr. Gaurav Singh casted his vote
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया मतदान

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने किया मतदान 

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे हनुमान मंदिर पहुंचीं। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आनंद समाज वाचनालय में पहुंचकर मतदान किया। 

महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे घर से पूजा-पाठ कर निकली

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे घर से पूजा-पाठ कर निकली। स्वर्गीय माता की तस्वीर को प्रणाम कर उन्होंने जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि, जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। उनका दावा है कि, एक लाख की लीड से जीत होगी। इसके बाद मीनल चौबे मां महामाया मंदिर पहुंची और उनसे आशीर्वाद लिया। 

छत्तीसगढ़ के 173 शहरों में मतदान शुरू

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान होगा। प्रदेश के 173 शहरों में मतदान शुरू हो गया है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। 44 लाख 74 हजार 269 शहरी मतदाता मतदान करेंगे। 22 लाख 525 पुरुष मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 22 लाख 73 हजार 232 महिला वोटर्स वोट डालेंगी। 512 थर्ड जेंडर मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 10 में से 9 निगमों में BJP कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। एक EVM पर मेयर और पार्षद के लिए मतदाता वोट देंगे। 
 

5379487