Logo
कुरुद-भखारा का परिणाममें हरिभूमि डॉट कॉम की समीक्षा के अनुरूप ही चुनाव परिणाम आया है। हमारे आंकलन के अनुसार दोनों ही निकाय में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी की जीत हुई है।

यशवंत गंजीर- कुरुद। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। नगर पंचायत कुरुद और भखारा भठेली को लेकर जो आंकड़े और रुझान हमने जुटाए थे उसके करीब करीब ही परिणाम आये हैं। जिस तरह कुरुद में जुबान में कांग्रेस और रुझान में भाजपा थी उसके अनुरूप यहां कांग्रेस के 9 पार्षद, भाजपा के 6 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। साथ ही अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति भानू चंद्राकर ने 261 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के तपन चंद्राकर को करारी शिकस्त देकर चुनाव जीत गई। 

यहां देखें लिस्ट...

कुरुद में भाजपा पार्षदों की बहुमत जुटा पाने में नाकामयाब रही। देखा जाए तो यहां की जनता ने न कांग्रेस को दुःख मनाने दिया और न ही भाजपा को खुशी। इसी प्रकार भखारा नगर पंचायत में हमारे जुटाए गए आंकड़े और चर्चा में व्यवसायी, युवा और बुद्धजीवी वर्ग की बाते भी फिट बैठी है। यहां भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति हरखचन्द जैन ने कांग्रेस के संतोषी निषाद को 640 वोटों से हरा अपनी जीत दर्ज की है। वहीं पार्षदों को लेकर कोई स्पष्ट रुझान नहीं आया था तो संशय बरकरार बताये थे साथ यहां आश्चर्यजनक परिणाम आने की बात कही थी। इसी के अनुरूप परिणाम आश्चर्य जनक रहा। 

bjp
जीत का प्रमाण पत्र लेती हुईं नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष

भाजपा के 12 और कांग्रेस के 4 पार्षद जीते 

भाजपा के 12 और 4 कांग्रेस से पार्षद जीतकर आये हैं। इस प्रकार यहां भाजपा पार्षदों की बहुमत के साथ नगर की सत्ता में सरकार बना ली है। दोनों निकायों के चुनाव परिणाम से एक बात साफ-साफ नजर आ रही है कि, सर्वाधिक विकासकार्य कराये जाने के बाद भी नपं. कुरुद में भाजपा की साख गिर रही है। वहीं नपं. भखारा(भठेली) में लगातार दो निकाय चुनावों के परिणाम बता रहीं है कि, यहां भाजपा अब अपनी जड़ें मजबूत कर रही है।

jindal steel jindal logo
5379487