Logo
Delhi MCD:  दिल्ली नगर निगम सदन में हंगामे के बाद अस्थाई कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया है। साथ ही 100 गज तक के मकानों का हाउस टैक्स भी खत्म कर दिया गया है। वहीं 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा कर दिया गया है। 

Delhi MCD:  दिल्ली नगर निगम सदन में भारी हंगामे के बाद दो प्रस्ताव पास कर दिए गए। इनमें 12000 अस्थाई कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया है। साथ ही 100 गज और उनसे नीचे के मकानों का हाउस टैक्स माफ कर दिया गया है। साथ ही 100 गज से 500 गज तक के मकानों पर हाउस टैक्स कम करके आधा कर दिया है। 1300 हाउसिंग सोसायटी के लोग भी अगर समय के अनुसार हाउस टैक्स भरते हैं, तो उन्हें भी हाउस टैक्स में 25 फीसदी छूट दी जाएगी।

नगर निगम सदन में लिए पास हुए ये प्रस्ताव

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सदन में कई फैसले लिए गए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में समय से हाउस टैक्स भरने पर पिछला सारा हाउस टैक्स माफ कर दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में 100 से 500 गज तक के मकानों का हाउस टैक्स आधा कर दिया जाएगा। 100 गज या उससे छोटे मकानों का हाउस टैक्स माफ होगा। जिन घरों में दुकानें चल रही हैं, उनका हाउस टैक्स भी माफ कर दिया जाएगा। दिल्ली के 1300 हाउसिंग अपार्टमेंट का 25 फीसदी हाउस टैक्स माफ किया जाएगा। 

MCD मेयर महेश खीची ने दी जानकारी

दिल्ली एमसीडी  मेयर महेश खीची ने इस बारे में जानकारी दी। महेश खीची ने बताया कि उन्होंने हाउस टैक्स और अस्थाई कर्मचारियों को पक्का कर दिया है लेकिन भाजपा ने इसका विरोध किया। साथ ही उन्होंने बताया कि अगली तारीख तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया है और हमने अपने दोनों वादों को पूरा कर दिया है। 

ये भी पढ़ें: Delhi CAG Report: DTC को 60 हजार करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान, 45% बसें कबाड़, LG ने गिनाए 10 फोकस एरिया

भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी

वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के पार्षदों का कहना है कि जब इन प्रस्तावों को पास किया गया, तब वे सदन में नहीं थे। 10 मिनट बाद सदन शुरू करना चाहिए था। इस पर मुकेश गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोरम पूरा था। सबको पता था कि आज हम प्रस्ताव पास करेंगे। भाजपा पार्षद समय पर क्यों नहीं आए? गोयल ने भाजपा पार्षदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो सालों में भाजपा पार्षदों ने कोई काम नहीं करने दिया। हमारे पास प्रस्ताव के कागज थे और हमारे हाथ से कागज छीन लिए गए। भाजपा पार्षदों ने इतनी गुंडागर्दी की कि दलित महापौर के सामने से माइक छीनकर फेंक दिया गया। 

मुकेश गोयल ने भाजपा पर लगाए आरोप

मुकेश गोयल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हाउस टैक्स के भ्रष्टाचार को खत्म नहीं होने देना चाहती। जनता के ऊपर से करों का बोझ हटा के राहत देंगे। इस प्रस्ताव में भाजपा को हमारा समर्थन करना चाहिए था लेकिन उन्होंने समर्थन नहीं किया। भाजपा वालों को खतरा है कि अगर हम निगम के कर्मचारियों को पक्का करते हैं, तो इसका दिल्ली की जनता पर असर पड़ेगा। इसी वजह से भाजपा वालों ने हंगामा किया। भाजपा एक्सपोज हो गई है कि वो किसी वो किसी की हितैषी नहीं है। 

ये भी पढ़ें: RTI ने खोली केजरीवाल सरकार की पोल: सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक, जानें किस मंत्री ने कितने का बिजली बिल किया खर्च

mp Ad jindal steel jindal logo
5379487