Logo
दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात और मंगलवार तड़के बारिश हुई है। जिसके बाद से ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई है और मौसम में ठिठुरन महसूस हो रही है।

Delhi NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार की रात और मंगलवार तड़के हल्की बारिश हुई है। जिसके बाद से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज दिन में भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- AAP को दिल्ली में मिलेगी 55 से ज्यादा सीटें, महिलाएं साथ दें तो 60 के पार जाएंगे

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, ठंडी हवाओं और बारिश की वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में आज बारिश के साथ आंधी चल चलने की संभावना है। इसके बाद 5 फरवरी यानी बुधवार से से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और कोहरे का कहर शुरू हो जाएगा। कोहरे का दौर 10 फरवरी तक रह सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें-तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर केपी चौधरी गोवा में फंदे से लटके मिले, कर्ज और ड्रग्स केस से थे परेशान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में सोमवार रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली में लोधी रोड, राजौरी गार्डन, आईजीआई एयरपोर्ट और वसंत कुंज समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा में बूंदाबांदी देखने को मिली है। इसके अलवा नोएडा ग्रेटर, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत और रोहतक में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है। आज भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

 दिल्ली-एनसीआर के शहरों का तापमान 

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 21 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 21 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 22 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 22 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 22 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस

 

ये भी पढ़ें-महाकुंभ भगदड़: सपा सांसद जया बच्चन का विवादित बयान, कहा- हादसे के बाद शवों को पानी में फेंका गया

5379487