Logo
दिल्ली विधानसभा के लिए कल चुनाव होना है। आज शाम से पोलिंग बूथ पर EVM मशीनें पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। इसके साथ जिन वोटर्स को अभी तक उनकी वोटर स्लिप नहीं मिली है तो वह इस छोटे से प्रोसेस को फॉलो कर अपनी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। वहीं 8 फरवरी को रिजल्ट घोषित होगा। इस बार आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों और निर्दलीय समेत 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। दिल्ली में 13,766 मतदान केंद्रों पर 1.56 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे।

दरअसल, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। जिसके चलते पोलिंग बूथ पर आज शाम से ही EVM मशीनें पहुंची शुरू हो जाएंगी। वहीं पुलिस ने भी इलेक्शन को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को अभी तक उनकी वोटर स्लिप नहीं मिली है, तो वह इसे केवल 10 सेकेंड से भी कम समय में डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपनी वोटर स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ेंबजट सत्र 2025: PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब, सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की तैयारी

कैसे मिलेगी वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप

इलेक्शन कमीशन की ओर से वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप (VIS) जारी की जाती है। इसमें मतदाता की उम्र, जेंडर, नाम, असेंबली कांस्टीट्यूएंसी, पोलिंग स्टेशन लोकेशन समेत पूरी जानकारी दी जाती है। इस स्लिप को आप एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाना पड़ेगा और ECI (वोटर आईडी का नंबर) डालकर 1950 नंबर पर भेजे। इसके बाद आपको चुनाव आयोग की ओर से धन्यवाद का संदेश मिलेगा। इस SMS को करने के बाद 10 सेकंड के अंदर वोटर स्लिप भी आपको फोन पर आ जाएगी। 

ये भी पढ़ें-Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- AAP को दिल्ली में मिलेगी 55 से ज्यादा सीटें, महिलाएं साथ दें तो 60 के पार जाएंगे

5379487