Punjab AAP Crisis: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत तमाम आप विधायकों की बैठक ली। बैठक के बाद भगवंत मान ने कांग्रेस के उन आरोपों का जवाब दिया, जिसमें कहा था कि पंजाब कांग्रेस के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। भगवंत मान ने कहा कि हमारे विधायक एकजुट हैं, आने वाले समय में सभी वादे जल्द से जल्द पूरा करेंगे। उधर, आप और कांग्रेस के बीच चल रहे सियासी घमासान के चलते बीजेपी बेचैन दिख रही है। यही वजह है कि भाजपा नेता कांग्रेस और आप से सीधे दोनों दलों के बीच का रिश्ता पूछ रहे हैं।
खंडेलवाल ने कहा- पंजाब की हालत अच्छी नहीं
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सीएम भगवंत मान के बयान पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो बात कही है, वही बात दस साल पहले भी कही थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जो किया, वो किसी से छिपा नहीं है। इसके लिए जनता ने उन्हें सजा दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की हालत अच्छी नहीं है। उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में अपनी पार्टी का सफाया कर दिया, अब पंजाब की बारी है। साथ ही भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उन्हें आप और कांग्रेस के बीच का रिश्ता भी समझ नहीं आ रहा है। दोनों के बीच दोस्ती है या दुश्मनी, दोनों को स्पष्ट करना चाहिए।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर कहा, "अरविंद केजरीवाल ने 10 साल पहले यही बात कही थी जब उन्होंने दिल्ली की सत्ता संभाली थी। दिल्ली में उन्होंने जो किया वो किसी से छिपा नहीं है जिसकी जनता ने उन्हें कड़ी सज़ा दी। पंजाब की हालत… pic.twitter.com/zlptRMcjYM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
आरपी सिंह बोले- केजरीवाल को पंजाब जाना चाहिए
भाजपा नेता आरपी सिंह ने भी केजरीवाल की ओर से दिल्ली में पंजाब विधायकों की बैठक पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बैठक के लिए पंजाब जाना चाहिए था। पंजाब की हालत अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल घबराहट में बैठकें ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भी अरविंद केजरीवाल की पार्टी की छुट्टी जल्द होने वाली है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "... प्रधानमंत्री मोदी जब-जब विदेश जाते हैं, तब-तब भारत के लिए कुछ अच्छा ही होता है... ऐसी जानकारी आ रही है कि पंजाब में सब कुछ ठीक नहीं है... अरविंद केजरीवाल घबराहट में बैठके ले रहे हैं अगर उन्हें पंजाब के विधायकों के साथ बैठक करनी… pic.twitter.com/Tg5E180S5Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
भगवंत मान ने दिया जवाब
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीजेपी के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा। दिल्ली में भी कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं, वो अस्वीकार्य है। मान ने कहा कि हमारी सरकार मजबूती से चलेगी और आगे भी जनता का आशीर्वाद मिलता रहेगा।
ये भी पढ़ें: नहीं बदलेगा पंजाब का सीएम! जानें क्या बोले अरविंद केजरीवाल
ये भी पढ़ें: चौटाला ने कांग्रेस की भूमिका को बताया संदिग्ध, जानें नायक से खलनायक कैसे बनी