Logo
Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, आप और कांग्रेस एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केजरीवाल को आईना दिखाते हुए निशाना साधा है। 

Delhi Elections: पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में भाजपा, आप और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां दिल्ली जीतने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही हैं। आम आदमी पार्टी जीत हासिल करके हैट्रिक लगाने की कोशिश में है, तो वहीं कांग्रेस दिल्ली में वापसी करना चाहती है। वहीं भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने को बेताब है। वहीं इंडिया गठबंधन में साथ निभाने वाली पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर के विरोध में लगातार हमलावर हो रही हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है।

सचिन पायलट ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है। अरविंद केजरीवाल दूसरों को नीचा दिखाने से पहले खुद के गिरेबां में झांकें। सचिन पायलट ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गहरी लड़ाई है और इसके बीच कांग्रेस ही एक बेहतर विकल्प है। दिल्ली के लोग समझदार हैं और वो कांग्रेस को ही चुनकर सत्ता में लाएंगे। कांग्रेस के पास बेहतर योजनाएं हैं और अच्छे उम्मीदवार हैं। साथ ही कांग्रेस के पास अच्छी गारंटियां भी हैं और इसलिए दिल्ली में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन होगा। 

'केजरीवाल सरकार में दिल्ली 10 साल पीछे चली गई'

सचिन ने कहा कि जब से केजरीवाल सरकार आई है, तब से दिल्ली 10 साल पीछे चली गई है। दिल्ली में प्रदूषण, बेरोजगारी और गंदगी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आरोप-प्रत्यारोप और एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की राजनीति हो रही है। दिल्ली के लोगों को ये राजनीति पसंद नहीं आ रही है। ऐसे में भाजपा और आप से दूरी बनाकर कांग्रेस एक अच्छा ऑप्शन है। 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, गुरु तेग बहादुर यूनिवर्सिटी और जैन वेलफेयर बोर्ड बनाने का वादा

5379487