Logo
Delhi News:दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि अधिकारी विधानसभा सदस्यों के पत्रों, फोन कॉल या संदेशों का जवाब नहीं दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। 

Delhi News: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने अधिकारी पर विधानसभा सदस्यों के पत्रों, फोन कॉल या संदेशों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है। तो वहीं विजेंद्र गुप्ता के पत्र पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा को अफसरों की मनमानी समझ आ रही है। पहले ये तरफदारी करते थे।

सौरभ भारद्वाज ने विजेंद्र गुप्ता पर साधा निशाना

विजेंद्र गुप्ता के पत्र पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि दस साल तक दिल्ली के अफसरों को सिखाया गया कि मंत्री और विधायकों की बात नहीं सुननी। विधायकों और मंत्रियों के फोन नहीं उठाने, चिट्ठी का जवाब नहीं देना।

बात बात पर आम आदमी पार्टी को ज्ञान देने वाले आज खुद परेशान हैं। अब भाजपा की सरकार बनी तो अफसरों की मनमानी समझ आ रही है। पहले यही भाजपा इन्ही अफसरों की तरफदारी करती थी, अब उन्हें कर्तव्य सिखाया जा रहा हैं। आज भाजपा को समझ आया है कि प्रजातंत्र को कमजोर करने से देश और जनता का सिर्फ नुकसान ही होता है ।

विजेंद्र गुप्ता ने पत्र में क्या कहा है?

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र को लिख पत्र में कहा है कि अधिकारी विधानसभा सदस्यों के पत्रों, फोन कॉल या संदेशों का जवाब नहीं दे रहे हैं। अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से कहा है कि वे प्रशासनिक सचिवों, दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुखों, दिल्ली पुलिस, डीडीए को इस बारे में जागरूक करें।

पत्र में कहा गया है कि यह एक गंभीर मामला है और मुझे लगता है कि इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, दिल्ली सरकार और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सरकारी निर्देशों को दोहराने की तत्काल आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली HC में महिला की याचिका खारिज: पति से अलग होने के बाद मेंटेनेंस की मांग, कोर्ट ने समझाए कानून

5379487