रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
प्रश्नकाल से होगी बजट सत्र की शुरुआत
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 9वां दिन है। प्रश्नकाल से बजट सत्र के कार्यवाही की शुरुआत होगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रश्नों का जवाब देंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव वित्तीय 2025-26 की अनुदान मांगों को सदन पटल पर रखेंगे। वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप अपनी अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे।
रायपुर नगर निगम में होगा सभापति का चुनाव
रायपुर नगर निगम में सभापति के नाम की घोषणा होगी। दोपहर 12 बजे से निगम मुख्यालय में सभापति चुनाव होंगे। दोपहर 12 से 12.45 तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 12:45 से एक बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी। अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन सूचना पटल में किया जाएगा। दोपहर एक से 1:30 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। दोपहर 1.30 से 3 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना होगी फिर परिणाम घोषित किया जाएगा।