Logo
Vibrant Gujarat 2024: उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट और मोजाम्बिक चैंबर ऑफ कॉमर्स के बीच वाइब्रेंट गुजरात 2024 में समझौता हुआ है।अब दोनों मिलकर 25 वर्षों से समाजिक क्षेत्र में कर रहे काम को देशभर में बढ़ाएंगे। देश के युवाओं का कौशल भी बढ़ाएंगे।

गांधीनगर। उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट गुजरात में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बाल एवं महिला विकास के लिए पिछले 25 वर्षों से काम कर रहा है। ट्रस्ट अब समाज के लिए कर रहे इस कार्य को पूरे देश में बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए वाइब्रेंट गुजरात 2024 में चैरिटेबल ट्रस्ट के मयूर भाई जोशी और मोजाम्बिक चैंबर ऑफ कॉमर्स के अल्वारो मसिंगु ने युवा कौशल विकास और क्लस्टर विकास परियोजना के लिए समझौता करार पर हस्ताक्षर किए हैं। मोजाम्बिक के उद्योग और व्यापार मंत्री शिल्वीनो अगस्टे जोस मोरेनो और मोजाम्बिक चैंबर ऑफ कॉमर्स के भारत प्रमुख डॉ. उमेश मेनन भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Charitable Trust and Mozambique Chamber

पीएम मोदी मोजाम्बिक को विकासशील बनाने कर रहे सहायता
बता दें कि 400 वर्षों की गुलामी के बाद 1975 में पुर्तगाली शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बावजूद, मोजाम्बिक अपेक्षाकृत अविकसित देश बना हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था कृषि, खाद्य विनिर्माण, रसायन, प्राकृतिक गैस और पर्यटन पर निर्भर करती है। मोजाम्बिक दुनिया के सबसे पिछड़े और गरीब देशों में से एक है। मानव विकास के मामले में अन्य देशों से काफी पीछे है। मोजाम्बिक को एक विकासशील देश बनाने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी मात्रा में वित्तीय सहायता के साथ-साथ अन्य सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। 

Mayurbhai Joshi and Alvaro Masingu
मयूरभाई जोशी और अल्वारो मसिंगु ने एक समझौता करार पर हस्ताक्षर किए।

ये भी रहे मौजूद
समझौता करार के इस मौके पर मोजाम्बिक देश के विभिन्न उच्चाधिकारी मोजाम्बिक निवेश एवं निर्यात संवर्धन एजेंसी के महानिदेशक गिल बायर्स, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय निदेशक जैमे रॉबर्टो चिसिको, नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख डेमियो विक्टर नामुएरा उपस्थित थे। खनिज संसाधन एवं ऊर्जा एवं एच.ई. परिवहन एवं संचार मंत्रालय के राष्ट्रीय निदेशक फर्नांडो ओना आदि उपस्थित थे। शाम को मोजाम्बिक के राष्ट्रपति श्री फिलिप न्यूसी ने रात्रिभोज किया। साथ ही चेरिटेबल ट्रस्ट केमेनेजिंग ट्रस्टी डॉ. मयूरभाई जोशी ने मोजाम्बिक के विकास में एमओयू के माध्यम से योगदान की प्रतिबद्धता भी जाहिर की।

5379487