Logo
Couple Dead Body: गुरुग्राम स्थित मानेसर के हवेली होटल में एक प्रेमी जोड़े का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Couple Dead Body: गुरुग्राम के मानेसर स्थित हवेली होटल में बेड पर एक कपल मृत पाया गया है। इस बारे में पता लगने पर होटल के स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो पुलिस ने पाया कि दोनों की छाती पर एक-एक गोली लगी हुई है। दोनों के शव पलंग पर पड़े हैं। पुलिस ने शवों के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हवेली होटल में मिले शव

मृतकों की पहचान शिकोहपुर गांव की रहने वाली 20 साल की कोमल और लोकरी गांव के रहने वाले 23 साल के निखिल के तौर पर हुई है। दोनों के शव गुरुग्राम के होटल हवेली से बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में मृतक लड़की के परिजन का कहना है कि 24 फरवरी शनिवार को कोमल पेपर देने के लिए गई थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी और उसकी लोकेशन चेक की गई। जिसके बाद कोमल की लोकेशन मानेसर में नेशनल हाईवे 48 पर हवेली होटल की मिली है। लोकेशन का पता लगते ही कोमल के परिजन होटल पहुंच गए। यहां आने के बाद उन्होंने पुलिस को मामले के बारे में सूचित कर दिया।

Also Read: रिश्तों का कत्ल, मानिसक बीमार बहन की कुल्हाड़ी से हत्या कर भाई ने पुलिस में किया फोन - मैंने अपने बहन को मार डाला

पुलिस ने 315 बोर का देसी पिस्टल बरामद किया

मानेसर थाना प्रभारी सतेंद्र का कहना है कि जब वह होटल में पहुंचे तो  कर्मचारियों ने बताया कि दोनों होटल के दूसरे फ्लोर के कमरा नंबर 303 में ठहरे हुए थे। जिसके बाद पुलिस कमरे तक पहुंच गई, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। पुलिस ने होटल स्टाफ की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया। जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने शव के पास से 315 बोर का देसी पिस्टल बरामद किया है। पुलिस का  कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला सुसाइड या हत्या के बाद सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही मामले की हकीकत सामने आ सकेगी।  

पुलिस का यह भी कहना है कि परिजन से पूछताछ करने पर पता लगा है कि दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे। कोमल BA फर्स्ट ईयर के EXAM दे रही थी। निखिल ITI करके एक कंपनी में अप्रेंटिस कर रहा था। गुरुग्राम में दोनों की मुलाकात हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 

Also Read: पानीपत में ससुराल वालों ने गला घोंटकर महिला का किया मर्डर, वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

mp Ad jindal steel jindal logo
5379487