Logo
हरियाणा में मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

Haryana Weather Update: हरियाणा में रविवार को कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, कई जगहों पर मौसम साफ है, लेकिन शीतलहर चलने की वजह से मौसम में ठिठुरन बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग ने 3 फरवरी को 13 जिलों में और 4 फरवरी को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों पर हल्की से मध्यम  बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, जींद, करनाल, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी और भिवानी शामिल है। हालांकि, मौसम विभाग ने इन जिलों 13 जिलों में कोई कलर अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं 4 फरवरी को कैथल, जींद, करनाल, हिसार, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला, पंचकुला, सोनीपत, रोहतक और पानीपत में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 5 और 6 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill: लोकसभा में सोमवार को पेश होगी वक्फ संशोधन विधेयक की JPC रिपोर्ट, विपक्ष कर सकता है विरोध

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

बता दें कि प्रदेश के मौसम में 30 जनवरी की रात से अचानक से बदलाव हुआ है। 31 जनवरी और एक फरवरी को भी मौसम ठंडा रहा। आज यानी 2 फरवरी को मौसम खराब है और लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। आज सिरसा, पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल जैसे इलाकों में कोहरा देखने को मिला है। जिसके चलते दिन के तापमान मे कमी देखने को मिल सकती है। प्रदेश का आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं सोमवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather: घने कोहरे के साथ हुई दिल्ली वालों की सुबह 

 

5379487