दुनियाभर के प्रेमी वैलेंटाइन वीक को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैलेंटाइन वीक में 14 फरवरी का दिन खास होता है। यह दिन प्रेमियों के प्रति अपने प्रेम को समर्पित करने का है। अगर आपने चॉकलेट डे नहीं मनाया या फिर टैडी बियर गिफ्ट करना भूल गए या फिर प्रपोज करना याद नहीं रहा तो 14 फरवरी को आप यह काम करके अपनी भूल का सुधार कर सकते हैं। चूंकि प्रेमी इस वैलेंटाइन वीक का सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं, लिहाजा उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं कि इस वीक को कैसे मनाया जाता है। लेकिन, एक बात जरूर प्रेमियों को चिंता में डाल सकती है कि 14 फरवरी का दिन कौन सी जगह सेलिब्रेट किया जाए।
आज की खबर में आपको हरियाणा के ऐसी रोमांटिक सिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपकी पार्टनर वहां की खूबसूरती में खो जाएगी। तो चलिये हरियाणा की सबसे रोमांटिक सिटी के बारे में, साथ ही यह भी बताएंगे कि इस सिटी के आसपास घूमने की जगह कौन-कौन सी जगह हैं...
हरियाणा की सबसे रोमांटिक सिटी कौन सी
चंडीगढ़ के पास बसी पंचकूला सिटी को हरियाणा की सबसे खूबसूरत सिटी कहा जाता है। इस शहर में एंट्री करते ही आपको मोरनी हिल्स की पहाड़ियां दिखनी शुरू हो जाएंगी। यहां फरवरी का मौसम इतना खूबसूरत होगा कि आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप विदेश पहुंच गए हैं। साफ सफाई में भी यह सिटी अच्छे मार्क हासिल करती दिखती है। खास बात है कि चंडीगढ़ के नजदीक होने के चलते यहां हरियाणवी खाने के साथ पंजाबी खाने का भी स्वाद चख सकते हैं। यहां छोटे ढाबे भी अपने स्वाद के लिए फेमस हैं। नीचे जानिये पंचकूला के आसपास घूमने वाली जगहों के बारे में...
पंचकूला में घूमने के लिए बेस्ट जगह
पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर और नाडा साहिब गुरुद्वारा है। यहां आप पार्टनर के साथ जाकर आशीर्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ जाकर सुखना लेक, बॉटनिकल गार्डन, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, थंडर जोन मनोरंजन पार्क, नालागढ़ पहाड़ी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा पिंजौर गार्डन भी लोकप्रिय स्थल है। अगर आप अपने पार्टनर को वाइल्ड लाइफ का अहसास देना चाहते हैं तो आप पंचकूला से 15 किलोमीटर दूर छतबीड़ जू जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ के पाल ढाबे ने लगाया देसी तड़का, बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी स्वाद चखने जमीं पर उतरे
यहां के शांत वातावरण में वन्य जीवों की अठखेलियों के बीच अपने पार्टनर को अपने दिल का हाल सुना सकते हैं। दावा है कि यहां का अनोखा वातावरण आपके पाटर्नर को आपका प्रपोजल स्वीकार करने में मदद करेगा। तो देरी किस बात, अगर आप इस वैलेंटाइन डे को खास बनाना चाहते हैं, तो आपको एक बार इस रोमांटिक शहर की यात्रा कर अनुभव अवश्य लेना चाहिए।
शिमला और मोरनी हिल्स की यात्रा का भी कर सकते हैं प्लान
अगर आप पंचकूला तक आ गए हैं, तो आप शिमला की यात्रा का भी प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी छुट्टियों में दो दिन का विस्तान करना होगा। शिमला भी बेहद रोमांचक सिटी है। शिमला पंचकूला से दो घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां आप जाखू मंदिर, कुफरी, मॉल रोड, काली बाड़ी मंदिर, टाउन हॉल, रिज मैदान को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर शिमला जाने से हिचकिचा रहे हैं तो पंचकूला की मोरनी हिल्स का भी नजारा ले सकते हैं। मोरनी हिल्स पंचकूला से 35 किलोमीटर दूर स्थित है और आप महज आधे घंटे में इस बेहद खूबसूरत जगह पर पहुंच सकते हैं। यह जगह भी अपनी पहाड़ी दृश्यों, वनस्पतियों और झीलों के लिए पहचाना जाता है, तो आपको की यात्रा भी अपने प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।