Logo
Woman commits suicide in Panipat: पानीपत में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने महिला के पार्टनर के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

Woman commits suicide in Panipat: पानीपत में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मुर्गा ना मिलने पर महिला ने नाराज होकर यह कदम उठाया है। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को शवगृह में रखवा दिया गया। फिलहाल पुलिस मृतका के पार्टनर के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला के पार्टनर ने क्या बताया ?

मामला पानीपत के कुराड़ गांव का है। महिला अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस को दी गई शिकायत में सुनील ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। अभी वह कुराड़ गांव में रहता है। सुनील एक फैक्ट्री में काम करता है। यहां पर उसकी मुलाकात नीलम से हुई थी। यहां उनकी दोस्ती हुई, फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सुनील ने बताया कि नीलम तलाकशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी। सुनील ने बताया कि नीलम पिछले 2 साल से उसके साथ रह रही थी।  

Also Read:  पानीपत के इसराना में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, खेतों में खून से लथपथ मिला शव

मृतका के बेटे ने दी सूचना 

सुनील ने बताया कि बीते दिन यानी शुक्रवार यानी 28 मार्च की रात को नीलम ने मुर्गा मंगवाया था। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से सुनील मुर्गा नहीं ले जा पाया गया था। उसने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो नीलम ने मुर्गा मांगा। नहीं देने पर वह नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद सुनील वहां से चला गया। जिसके बाद नीलम ने जहर निगल लिया, यह देखने के बाद नीलम के बेटे ने सुनील को मामले के बारे में सूचित किया है।

सुनील ने मौके पर पहुंचकर नीलम को नजदीकी अस्पताल ले गया। नीलम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मृत्यु पुलिस ने सुनील के बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव सुनील के हवाले कर दिया है।

Also Read: बहन के दिल में दागनी थी गोलियां... पूछताछ में आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

5379487