Logo
Sirsa News: हरियाणा के सिरसा जिले में एजेंट ने वीजा बनवाने के नाम पर 13 लोगों को अपना शिकार बनाया। आरोपी ने 40 लाख से ज्यादा रुपए की ठगी करके अपनी सहयोगी के साथ फरार हो गया।

Sirsa News: हरियाणा में एक बार फिर से विदेश भेजने को लेकर ठगी का मामला सामने आया है। प्रदेश के सिरसा जिले में स्पेन का वीजा लगवाने के नाम पर 13 लोगों से 40 लाख 34 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। ठगी करने वाला एजेंट और उसकी महिला सहयोगी दोनों ही पैसे लेकर फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने 4 जिलों के कुल 13 लोगों को अपने जाल में फंसाकर शिकार बनाया है। पीड़ित की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने सिविल लाइन थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

स्पेन जाने के लिए किया था वीजा अप्लाई

पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा टाउन निवासी धर्म सिंह ने पुलिस में इसकी शिकायत की। धर्म सिंह ने बताया कि स्पेन जाने के लिए वीजा चाहिए था। इसके लिए उन्होंने सिरसा में हिसार रोड पर द रॉयल ट्रेवल्स के नाम से काम कर रहे वीजा एजेंट कुलदीप और उसकी सहयोगी तमन्ना के पास वीजा अप्लाई करवाया था।

धर्म सिंह ने बताया कि 1 फरवरी 2025 को उसने एजेंट कुलदीप को 3 लाख रुपए दिए थे। उस दौरान उसकी सहयोगी तमन्ना भी मौजूद थी। इससे पहले 20 हजार रुपए पहले नकद भी लिए थे। अब पीड़ित धर्म सिंह का कहना है कि एजेंट कुलदीप ने पैसे लेकर भाग गया है, उसने वीजा भी नहीं दिया। इसके अलावा उसके नंबर पर कॉल भी नहीं लग रहा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

13 लोगों को भी बनाया शिकार

इतना ही नहीं ट्रेवल एजेंसी ने हरियाणा के कई जिलों के 13 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इनमें पंजाब के धर्म सिंह के अलावा हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के बाद के लोग शामिल हैं। एजेंट कुलदीप पर आरोप है कि उसने इन सभी लोगों से वीजा के नाम पर पैसे लेकर फरार हो गया है। आरोपी ने किसी से 50 हजार, तो वहीं कई लोगों से लाखों रुपए लिए हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों से 3 लाख से ज्यादा रुपए की ठगी की गई है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में फेक IPS अधिकारी का भंडाफोड़: खुद को साउथ दिल्ली का DCP बताकर किया कॉल, इस तरह से पुलिस ने किया खुलासा

jindal steel jindal logo
5379487