Bhopal News in Brief, 15 February: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।
भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live
भोपाल के इन इलाकों में आज बिजली कटौती
राजधानी भोपाल के 80 इलाकों में शनिवार को 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चंद्रिका नगर, गुजराती कॉलोनी, डीके कॉटेज, ड्रीम ग्लोरी और आसपास। रोहित नगर फेस-1, लोट्स फेस-1, हेमू कलानी और आसपास में सुबह 9.30 से 11 बजे तक बिजली गुल रहेगी। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट्स, अटलांटिस कॉलोनी, त्रिभुवन कॉलोनी, रामायण साउथ एवेन्यू फेस 1 एवं 2, सिग्नेचर सिटी, शिव कस्तूरी वाटिका, सेंट फ्रांसिस स्कूल, निकुंज हाइट, शंकराचार्य सैफरॉन पैलेस एवं आसपास और इलाके में बिजली कटौती होगी।
इन इलाकों में भी गुल रहेगी बिजली
- अशोक विहार, अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, दशमेस नगर, बैंक कॉलोनी, रानी अमनबाई कॉलोनी, तुलसी नगर, सोनिया कॉलोनी, नवीन नगर, फूटी बावड़ी पारस कॉलोनी, रिंग गार्डन, नबी बाग, पीपर नेस, हाईटेक सिटी, आदित्य एवेन्यू, सुविधा विहार, धाकड़ चौराहा, आशाराम चौराहा और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
- पुलिस वायरलैस, पुलिस हाउसिंग, गोमती कॉलोनी, अपेक्स बैंक ट्रेनिंग सेंटर, संजय कॉम्पलेक्स, पीएंडटी कॉलोनी, सीआई होम्स, द्वारकापुरी, आईआईएफएम कॉलोनी, आकृति गार्डन, सहाद्री कॉलोनी, साइंस सेंटर, प्रताप नगर, गांधी नगर, एमएलबी कॉलेज, पॉलिटेक्निक चौराहा, प्रोफेसर कॉलोनी, सिविल लाइन, धोबी घाट, मानस भवन, हिंदी भवन, आकाशवाणी एवं आसपास इलाके में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती होगी।
- लैंड मार्क, अमृत होम्स, किलोल पार्क, गुलाबी नगर आसपास क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लिबर्टी कॉलोनी, पृथ्वी कोर्टयार्ड, चिनार कॉलोनी, समरधा एवं आसपास क्षेत्र और दोपहर 12 से 1 बजे तक सहयोग विहार, प्रधान स्टेट, खजुजा इन्क्लेव, ओपेल रेजीडेंसी में बिजली नहीं रहेगी।
वन विहार में आज से दहाड़ेंगे गुजरात के शेर,
भोपाल के वन विहार में गुजरात के शेरों को शनिवार से आम लोग भी देख पाएंगे। सुबह साढ़े सात बजे डिस्प्ले बाड़े में छोड़ा जाएगा। ये एशियाई शेर हैं। 21 दिसंबर को इन्हें भोपाल लाया गया था। इन दोनों को मिलाकर वन विहार में पांच शेर हो गए हैं। अभी बाकी शेरों से इन्हें अलग रखा जाएगा। वन विहार प्रबंधन के मुताबिक क्वारंटीन के दौरान इनका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। चिकित्सकों की निगरानी में रहे। ये बिल्कुल स्वस्थ हैं। जिसके बाद इन्हें डिस्प्ले बोर्ड में डालने का निर्णय हुआ। वन विहार में अब पांच शेर हो गए। इससे पहले सत्या, गंगा और नंदी नाम के तीन शेर हैं। इनमें एक मेल और दो फीमेल है।
पुलिस वाटर Sports प्रतियोगिता 17 से 21 फरवरी तक
राजधानी भोपाल की बड़ी झील में 17 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर Sports प्रतियोगिता में 23 यूनिटों की टीमों के 565 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। 17 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपी गई है। मध्य प्रदेश पुलिस की मेजबानी में छठवीं बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर में 24 और 25 फरवरी को
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीआईएस का शुभारंभ करेंगे। भव्य आयोजन मानव संग्रहालय परिसर में होगा। समिट (जीआईएस) में यूके, जर्मनी और जापान ही नहीं, बल्कि अमेरिका और चीन जैसे 61 देशों के निवेशक व बड़े औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके लिए सरकार ने कई देशों के निवेशकों को निमंत्रण भेज दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद यूके, जर्मनी व जापान जाकर वहां के निवेशकों को न्यौता दे चुके हैं। अब अन्य देशों के प्रमुखों को न्यौता देने राज्य के आइएएस अधिकारियों का दल जाएगा। ज्यादातर को न्यौता भेजा जा रहा है।
कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी से संवाद आज
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के नव नियुक्त कुलगुरु विजयमनोहर तिवारी से संवाद का आयोजन ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय में 15 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजधानी का प्रबुद्ध समाज सहभागिता करेगा। गौरतलब है कि नवनियुक्त कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी इसी विश्वविद्यालय के दूसरे बैच के विद्यार्थी रहे हैं। विवि के मेधावी छात्र रहे विजय मनोहर तिवारी को संस्थान की बौद्धिक अगुआई करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
बहो गीत तुम गंगा कार्यक्रम कल
भोपाल में साहित्य अकादमी की निरंतर सृजन संवाद श्रृंखला के अंतर्गत 16 फरवरी को दोपहर 4 बजे बहो गीत तुम गंगा से कार्यक्रम दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षा यतीन्द्रनाथ रही करेंगे। मुख्य अतिथि मयंक श्रीवास्तव और विशेष अतिथि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ. प्रगति गुप्ता होंगी।
कर्मचारियों की मांगों को लेकर धरना 16 को
भोपाल 51 सूत्रीय मांगों को लेकर MP अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा भोपाल के आंबेडकर जयंती मैदान में धरना देगा। धरने में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटेंगे। इसमें अनेक संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहेंगे। विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा इसे लेकर गेट मीटिंग की जा रही है। इस धरने में निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी समन्वय महासंघ के पदाधिकारी और निगम मंडल के अधिकारी, कर्मचारी भी शामिल होंगे। महासंघ के अजय श्रीवास्तव नीले और संयोजक अनिल वाजपेयी ने बताया कि धरने में शामिल होने के लिए लगातार कार्यालयों में गेट मीटिंग की जा रही है। इस धरने में निगम मंडल के सभी कर्मचारी शामिल रहेंगे।
भारत भवन का 43वां वर्षगांठ समारोह 20 तक चलेगा
भोपाल के भारत भवन में 43वां वर्षगांठ समारोह चल रहा है। 20 फरवरी तक चलने वाले वर्षगांठ समारोह में आज दोपहर 12 बजे से सिरेमिक, टेराकोटा, पीतल में सर्जक कलाकारों का कला शिविर लगेगा। शाम 6.30 बजे से करमागीतों और परधौनी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7 बजे से शसुनील पावगी का हवाईयन गिटार वादन। शाम 7.40 से कल्पना झोकरकर का शास्त्रीय गायन होगा।15 फरवरी को 6.30 बजे से मालवी बोली में कबीर गायन। शाम 7 बजे से शास्त्रीय गायन। शाम 7.40 से बारहबाजा की प्रस्तुति। 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे भूमिका फिल्म का प्रदर्शन। शाम 6.30 बजे बसंत गीतों की प्रस्तुति। शाम 7 बजे रचना पाठ। 17, 18 और 19 फरवरी को भी कार्यक्रम होंगे। 20 फरवरी को समारोह का समापन होगा। अंतिम दिन शाम 6:30 बजे निमाड़ी, बयेली, मालवी और बुंदेली लोक संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।